प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के जन्मदिन पर शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, तस्वीर में प्रियंका को पहचानना हुआ मुश्किल 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने छोटे भाई सिद्धार्थ को जन्मदिन के बधाई देते हुए बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों भाई-बहन मस्ती करते नजर आ रहें हैं।

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों यूरोप में हैं। जहां से उन्होंने अपने भाई को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर उनके बचपन की है। जिसमे प्रियंका और उनका भाई सिद्धार्थ पानी में मस्ती करते हुए नजर आ रहें हैं। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।

दूसरी तस्वीर उनकी माँ  मधु और उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए  प्रियंका ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। प्रियंका ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे सिड ! लव यू और काश में वहां तुम्हारा जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए होती। तुम्हे ढेर सारा प्यार और ख़ुशी।”

आप की बता दे कि हाल ही में प्रियंका ने न्यूयॉर्क में अपना रेस्टोरेंट खोला है । जिसका नाम सोना है। उनके रेस्टोरेंट में भारतीय खाना परोसा जाता है। कुछ दिनों पहले प्रियंका भी अपने रेस्टोरेंट में पहली बार पहुंची थी। जहां से उन्होंने गोल-गप्पे खाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की थी।

बात करें प्रियंका के वर्कफ्रंट की तो अभी प्रियंका चोपड़ा यूरोप में है । जहां वो अपने नए प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त है। इससे पहले प्रियंका ‘द वाइट टाइगर’ फिल्म में नजर आई थी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top