Site icon www.4Pillar.news

Priyanka Chopra: बेटी के साथ खूब मस्ती करते नजर आई प्रियंका चोपड़ा , नन्ही मालती की क्यूट स्माइल जीत लेगी आपका दिल 

Priyanka Chopra: बेटी के साथ खूब मस्ती करते नजर आई प्रियंका चोपड़ा , नन्ही मालती की क्यूट स्माइल जीत लेगी आपका दिल

प्रियंका चोपड़ा का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रही है।

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने काम में कितनी ही व्यस्त क्यों न हो लेकिन वे अपनी फैमिली के लिए कुछ समय निकाल ही लेती है। हाल ही में प्रियंका अपनी बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की इंगेजमेंट सेरेमनी को को अटैंड करने के लिए भारत पहुंची थी। वहीं इंगेजमेंट सेरेमनी के बाद पीसी वापिस लौट चुकी है और बीते दिन वे अपनी बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आई। इस दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बेटी मालती के साथ मस्ती करते दिखी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका की जो तस्वीर और वीडियो सामने आई है उसमें वे अपनी बेटी मालती मैरी के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही है। पहली तस्वीर में पीसी ने अपनी बेटी को कंधो पर उठाया हुआ है। इस दौरान नन्ही सी मालती की क्यूट स्माइल देखने लायक है। वहीं वीडियो में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में उठाकर रोड क्रॉस करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान भी मालती काफी खुश नजर आ रही है।

निक जोनास ने शेयर किया वीडियो

बता दे कि निक जोनास ने मदर्स डे के मौके पर पर ये क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए निक ने लिखा, ‘हैप्पी मदर्स डे माई लव। आप बहुत अच्छी माँ हो। आपकी वजह से मेरा और मालती मैरी का हर दिन अच्छा बीतता है।’ वहीं प्रियंका ने निक के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें थैंक्यू कहा है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आई लव यू जान। मुझे माँ बनाने के लिए धन्यवाद।’

वहीं फैंस को भी प्रियंका और मालती का ये मस्तीभरा वीडियो खूब पसंद आ रहा है। कमेंट सेक्शन में फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटाते नजर आए।

Exit mobile version