Site icon www.4Pillar.news

Priyanka Chopra: बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, देखिए खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो  

प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने मत्था टेका और बप्पा का आशीर्वाद लिया।

प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने मत्था टेका और बप्पा का आशीर्वाद लिया।

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा पिछले कंई दिनों से भारत आई हुई थी। बता दे कि प्रियंका पहली बार अपनी बेटी मालती मैरी के साथ भारत आई थी।  पहले वे अंबानी परिवार के इवेंट में शामिल हुई। इसके बाद पिछले कंई दिनों  से वे अपनी वेब सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन में लगी हुई है। वहीं गुरुवार को प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

बेटी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका

पैपराजी वायरल भयनी ने इस दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका को पूजा अर्चना करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद पंडित जी ने उन्हें तिलक लगाते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान प्रियंका स्काई ब्लू कलर का सूट पहने ट्रेडिशनल लुक में नजर आई।

प्रियंका ने शेयर की खबसूरत तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती मैरी के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘मालती मैरी की भारत की पहली यात्रा श्री सिद्धिविनायक के आशीर्वाद से पूरी होनी थी।’

वहीं एक हफ्ते तक भारत में रहने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ वापिस विदेश लौट गई है। एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए मुंबई को बाय कहा है। प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘Mumbai Done Right ! See You .’ यानि ‘मुंबई अभी यहीं तक, फिर मिलेंगे।’

यह भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा और रनवीर सिंह ने ‘गल्लां गूड़ियां’ पर किया धमाकेदार डांस, 8 साल बाद एकसाथ दिखे दोनो, देखें Video  

Exit mobile version