Priyanka Gandhi Vadra ने प्रयागराज संगम में पवित्र स्नान किया

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज संगम में पवित्र स्नान किया

Priyanka Gandhi Vadra: कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार के दिन मौनी अमावस्या के अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम में पवित्र स्नान किया। उन्होंने माघ मेले में भी हिस्सा लिया।

Priyanka Gandhi Vadra ने मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज संगम में पवित्र स्नान किया

राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार के दिन मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाई है। प्रियंका गांधी ने यहां माघ मेले में भी हिस्सा लिया और नौकायन किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके प्रयागराज यात्रा के दौरान किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है। वह है शाम को दिल्ली वापस लौट रही है।

बता दे उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस का एक अकेला बड़ा चेहरा है। पार्टी तीन दशकों से यहां अपने पैरों पर नहीं खड़ी हो पाई है। ऐसे में सबकी नजर प्रियंका गांधी वाड्रा पर है। संगम में उनकी डुबकी  हिंदुत्व मुद्दे की ओर झुकाव को भी दर्शाती है।

बता दे बुधवार के दिन प्रियंका गांधी सहारनपुर के चिलकाना में किसान महापंचायत में जाने से पहले शक्तिपीठ शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए गई थी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में एक ट्वीट करते हुए लिखा, ” कृषि संबंधी तीन काले कृषि कानूनों को असलियत यही है कि किसानों के हित की उपेक्षा करते हुए भाजपा ने इन्हें खरब पति मित्रों के फायदे के लिए बनाया है। सहारनपुर किसान महापंचायत में किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस किसानो की हक की लड़ाई में साथ है और इन कानूनों को कभी लागू नहीं करेगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top