प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज संगम में पवित्र स्नान किया

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार के दिन मौनी अमावस्या के अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम में पवित्र स्नान किया। उन्होंने माघ मेले में भी हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार के दिन मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाई है। प्रियंका गांधी ने यहां माघ मेले में भी हिस्सा लिया और नौकायन किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके प्रयागराज यात्रा के दौरान किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है। वह है शाम को दिल्ली वापस लौट रही है।

बता दे उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस का एक अकेला बड़ा चेहरा है। पार्टी तीन दशकों से यहां अपने पैरों पर नहीं खड़ी हो पाई है। ऐसे में सबकी नजर प्रियंका गांधी वाड्रा पर है। संगम में उनकी डुबकी  हिंदुत्व मुद्दे की ओर झुकाव को भी दर्शाती है।

बता दे बुधवार के दिन प्रियंका गांधी सहारनपुर के चिलकाना में किसान महापंचायत में जाने से पहले शक्तिपीठ शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए गई थी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में एक ट्वीट करते हुए लिखा, ” कृषि संबंधी तीन काले कृषि कानूनों को असलियत यही है कि किसानों के हित की उपेक्षा करते हुए भाजपा ने इन्हें खरब पति मित्रों के फायदे के लिए बनाया है। सहारनपुर किसान महापंचायत में किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस किसानो की हक की लड़ाई में साथ है और इन कानूनों को कभी लागू नहीं करेगी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9072 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज संगम में पवित्र स्नान किया

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन