PUBG Mobile creator Farooq Ahmed passes away: PUBG मोबाइल की दुनिया के जाने-माने कंटेंट क्रिएटर फारूक अहमद (Farooq Ahmad YT) का निधन हो गया है।
इस खबर ने उनके फॉलोअर्स और साथी क्रिएटर्स को गहरा सदमा पहुंचाया है। सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी सामने आते ही गेमिंग कम्युनिटी में शोक की लहर दौड़ गई।
PUBG Mobile गेम बनाने वाले फारूक अहमद कौन थे ?
फारूक अहमद अपनी PUBG मोबाइल गेमप्ले वीडियोज़, महंगे UC खरीद, दुर्लभ आइटम्स और वैल्यूएबल इन-गेम इन्वेंट्री दिखाने वाले कंटेंट के लिए मशहूर थे। उनके यूट्यूब चैनल पर 9 लाख 25 हज़ार से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स थे, जबकि इंस्टाग्राम पर करीब 85 हज़ार फॉलोअर्स थे। उनका एक चर्चित वीडियो “World Most Expensive & Dream PUBG MOBILE Account Inventory” काफी वायरल हुआ था।
फारूक की इंस्टाग्राम प्रोफाइल में उन्हें ऑफिशियल PUBG MOBILE पार्टनर और PUBG MOBILE कैनेडियन एंबेसडर बताया गया था, जो गेम की क्रिएटर इकोसिस्टम में उनकी मजबूत पहचान को दर्शाता है। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर PUBG मोबाइल वर्ल्ड कप के लिए एक वॉच पार्टी भी होस्ट की थी।
फारूक का निधन और श्रधांजलियां
फालक PUBG, डिक्टेटर YT, स्टारएनोनिमस बाबा OP और क्रिप्टो PUBG समेत कई PUBG मोबाइल क्रिएटर्स ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी साझा की। फैंस और साथी क्रिएटर्स लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी यादें साझा कर रहे हैं।
फारुख अहमद की मौत कैसे हुई ?
फारूक अहमद के निधन की खबर PUBG मोबाइल कम्युनिटी में व्यापक रूप से साझा की गई है, लेकिन उनकी मौत की सटीक वजह और परिस्थितियां अभी सार्वजनिक रूप से पुष्ट नहीं हुई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में साइकिल दुर्घटना का जिक्र किया गया, लेकिन इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिवार या आधिकारिक प्रतिनिधियों की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल फारुख का असमय इस दुनिया से चला जाना, गेमिंग कम्युनिटी के लिए बड़ा झटका है।

