R Ashwin IPL: आर अश्विन ने आईपीएल से सन्यांस की घोषणा की है। यह उनके फैंस और क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ा झटका है।
इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में से एक आर अश्विन ने आईपीएल से सन्यांस लेने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है।
दिग्गज स्पिनर ने अपने सन्यांस की घोषणा करते हुए एक्स पर लिखा,” हर अंत एक नई शुरुआत की और इशारा करता है। आईपीएल क्रिकेटर के रूप में आज मेरा सफर खत्म हो गया। मैं दुनियाभर की अन्य टीमों के लिए खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा। सभी फ्रेंचाइजी और BCCI का धन्यवाद। ” क्रिकेटर अचानक इस फैसले से उनके फैंस को झटका लगा है।
आर अश्विन ने क्यों लिया आईपीएल से सन्यांस
आर अश्विन ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब आईपीएल ऑक्शन 2025 से पहले ट्रेड की अफवाहें चल रही थीं। अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। रिपोर्ट के अनुसार, CSK ने उन्हें रिलीज करने का फैसला लिया था। जिसके बाद अश्विन ने सन्यांस लेने का निर्णय लिया।
R Ashwin IPL: अश्विन का अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यांस
वे इंटरनेशनल क्रिकेट से साल 2024 में सन्यांस ले चुके थे। अब आईपीएल से भी विदाई ले ली है। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि वे विदेशी टी 20 लीग में खेल सकते हैं। अश्विन की पत्नी ने एक भावुक नोट शेयर करते हुए उनकी सराहना की है।
R Ashwin IPL:आर अश्विन के आईपीएल रिकॉर्ड और आंकड़े
अश्विन ने 2009 से लेकर 2024 तक कुल 221 आईपीएल मैच खेले हैं। जिनमें उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में योगदान दिया। वे मुख्य रूप से ऑफ स्पिनर रहे हैं लेकिन उन्हें आलराउंडर के रूप में भी जाना जाता है।
- उन्होंने कुल 221 मैच में 187 विकेट लिए।
- आईपीएल रन : 833
- अर्धशतक : 1
- शतक: शून्य
- कैच : 45
इन आईपीएल टीमों के साथ खेल चुके हैं अश्विन
वे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स टीमों के साथ खेल चुके हैं।
आर अश्विन का अंतराष्ट्रीय करियर
आर अश्विन से सभी फॉर्मेट में मुख्य रूप से गेंदबाज की भूमिका निभाई है। उन्होंने टेस्ट मैच में बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 3503 रन, 6 शतक और 14 अर्धशतक हैं।
वनडे में अश्विन के नाम कोई शतक या अर्धशतक नहीं हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में उनके नाम 707 रन हैं। टी 20 इंटरनेशनल में उन्होंने 184 रन बनाए हैं। उनके नाम 4394 अंतराष्ट्रीय रन हैं।
आर अश्विन की शिक्षा और पृष्ठभूमि
रविचंद्रन अश्विन का जन्म 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा पद्मा शेषाद्रि बाला भवन स्कूल से की। इसके बाद सेंट बेड्स एंग्लो-इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल से हायर सेकेंडरी पूरी की। उन्होंने चेन्नई के एसएसएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) में बीटेक की डिग्री हासिल की।