Site icon 4PILLAR.NEWS

आर माधवन चुने गए FTII अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

R Madhavan को FTII अध्यक्ष चुना गया

R Madhavan FTII अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने पिछले प्रेजिडेंट शेखर कपूर की जगह ली है। शेखर कपूर का कार्यकाल 3 मार्च को खत्म हो गया था। माधवन के Film and Television Institute Of India का अध्यक्ष चुने जाने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर बधाई दी है।

R Madhavan FTII अध्यक्ष चुने गए

3 Idiots और Rocketry: The Nambi Effect जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके आर माधवन को फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है। उनसे पहले शेखर कपूर यह पदभार संभाल रहे थे। शेखर कपूर का कार्यकाल इसी साल मार्च महीने में खत्म हो गया था। सुचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आर माधवन को एफटीआईआई का प्रेजिडेंट नियुक्त किया है। अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी एक ट्वीट कर दी है।

केंद्रीय सुचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस रिलीज कर आर माधवन की नियुक्ति के बारे में बताया है। बता दें, हाल ही में आर माधवन को राकेट्री: द नांबी इफ़ेक्ट फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड दिया गया था।

अनुराग ठाकुर ने आर माधवन को बधाई दी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आर माधवन को एफटीआईआई का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए लिखा,” FTII और गर्वनिंग कौंसिल का अध्यक्ष चुने जाने पर आर माधवन को बधाई। मुझे उम्मीद है कि संस्था को आपके अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। ”

अभिनेता आर माधवन ने फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया का अध्यक्ष चुने जाने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया। आर माधवन ने अनुराग ठाकुर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा,” इस सम्मान और बधाई के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, अनुराग ठाकुर जी। मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। ”

Exit mobile version