Rakesh Tikait on EVM in Haryana Assembly elections: किसान नेता राकेश टिकैत ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में EVM के इस्तेमाल पर संदेह जताया है।
Rakesh Tikait का हरियाणा विधानसभा चुनाव पर ब्यान
भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में EVM के इस्तेमाल पर संदेह जताया है। बोले-मुझे हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों का गणित समझ नहीं आया है। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन के नेता ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को बीजेपी की मौसी भी बताया है।
BKU अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढूनी ने हरियाणा चुनाव पर ब्यान दिया। चढूनी ने कहा कि हमने बीजेपी के खिलाफ किसान आंदोलन कर कांग्रेस के लिए माहौल बनाया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी उसका लाभ नहीं ले पाई। अब गुरुनाम सिंह के ब्यान पर राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी है।
Rakesh Tikait: धर्म और पार्टी के आधार पर होते हैं चुनाव
Rakesh Tikait ने कहा,” भारत में चुनाव धर्म और पार्टी के आधार पर होते हैं। लोग अपनी पसंदीदा पार्टी को वोट देते हैं।जो किसान मजदूर जिस पार्टी के साथ होते हैं, उसी को अपना वोट देते हैं। लेकिन जब संगठन की बात आती है तो उसी के साथ खड़े होते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि किसान संगठन की विचारधारा के अनुसार ही सबकुछ करें। ”
तीनों कृषि कानून रद्द होते ही किसानों ने शुरू की घर वापसी? राकेश टिकैत ने कही यह बात
राकेश टिकैत ने आगे कहा , ” दिल्ली में हुए किसान आंदोलन के दौरान सभी पार्टियों की विचारधारा वाले लोग जुड़े थे। लेकिन मुझे हरियाणा विधानसभा चुनाव का गणित समझ नहीं आया। जनता ने बीजेपी को वोट नहीं दिया लेकिन ये जीत गए। इन्होने हरियाणा में भी कोई फार्मूला लगाया होगा। ”
राकेश टिकैत ने कहा कि घपला हुआ है
उन्होंने आगे कहा कि राज्य में जिस पार्टी की सरकार होती है, उसके खिलाफ माहौल बनता है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी। वहां सरकार के खिलाफ आंदोलन हुआ कर बीजेपी जीत गई। भाजपा वाले चुनाव आयोग के डंडे के दम पर सरकार बनाने में मास्टर हो गए हैं। इसी फॉर्मूले से ये इलेक्शन जीतते हैं। सत्ता नहीं छोड़नी है। ये एक बड़ा घपला है। एक किस्म से। ”
EVM पर क्या बोले Rakesh Tikait
किसान नेता ने कहा , ” मैंने पहले भी कहा था और अब भी कह रहा हूं, ईवीएम में गड़बड़ है। EVM बूथ तक पहुंचने से [पहले किसी पार्टी को नहीं दिखाया जाता है। इंजीनियर इसको पहले से ही प्रोग्राम करते हैं। सब मशीन का खेल है। EVM भारतीय जनता पार्टी की मौसी है। ”
इसके अलावा किसान नेता ने विनेश फोगाट की जीत को भी “अच्छी बात” बताया है।
प्रातिक्रिया दे