Site icon www.4Pillar.news

मालेगांव विस्फोट के तीसरे आरोपी रमेश उपाध्याय ने बलिया से भरा नामांकन पर्चा

साध्वी प्रज्ञा के बाद मालेगांव बम विस्फोट के तीसरे आरोपी मेजर रमेश उपाध्याय ने उत्तरप्रदेश की बलिया लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

साध्वी प्रज्ञा के बाद मालेगांव बम विस्फोट के तीसरे आरोपी मेजर रमेश उपाध्याय ने उत्तरप्रदेश की बलिया लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

मालेगांव बम विस्फोट की मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्यप्रदेश की भोपाल सीट से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रही है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।

मालेगांव बम विस्फोट के तीसरे आरोपी रमेश उपाध्याय ने यूपी की बलिया सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और रमेश उपाध्याय के आलावा सितम्बर 2008 में हुए मालेगाव बम ब्लास्ट के तीसरे आरोपी सुधाकर चतुर्वेदी ने उत्तर प्रदेश की मिर्ज़ापुर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। मालेगांव बम ब्लास्ट के तीनों आरोपियों के खिलाफ ग़ैरक़ानूनी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं और तीनों जमानत पर हैं।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के वकील जे पी मिश्रा ने तीनों का बचाव करते हुए न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि जमानत पर रिहा तीनों आरोपी चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें कुछ भी गलत नही है। भारतीय सविधान सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार देता है।

Exit mobile version