Site icon www.4Pillar.news

Video: बेटी राहा के साथ वेकेशन पर निकले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, क्लीन शेव लुक में नजर आए एक्टर 

Video: बेटी राहा के साथ वेकेशन पर निकले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, क्लीन शेव लुक में नजर आए एक्टर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दरअसल दोनों अपनी बेटी राहा के साथ वेकेशन के लिए निकले है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक है। रणबीर और आलिया के फैंस दोनों को साथ में देखना खूब पसंद करते है। इसी बीच आज फैंस की ये इच्छा पूरी हुई और लंबे समय बाद दोनों को एकसाथ स्पॉट किया गया। दरअसल हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान रणबीर क्लीन शेव लुक में नजर आए, और पैपराजी उनके लुक की खूब तारीफ करते दिखे।

 बेटी राहा के साथ वेकेशन पर गए रणबीर आलिया

दरअसल हाल ही में रणबीर-आलिया को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान आलिया आल ब्लैक  में नजर आई। उन्होंने ब्लैक गॉगल्स और खुले बालों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया हुआ था। वहीं रणबीर इस दौरान काफी लंबे समय के बाद क्लीन शेव लुक में दिखे। वीडियो में पैपराजी को उनकी तारीफ करते हुए भी सुना जा सकता है।

दरअसल रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा कपूर के साथ दुबई में वेकेशन मनाने के लिए निकले है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

इन फिल्मों में नजर आएँगे आलिया और रणबीर

बात करें दोनों की प्रोफेशनल लाइफ कि तो रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘एनिमल’  में नजर आएँगे। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आलिया भट्ट की फिल्मों की बात करें तो वे जल्द ही गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ़ स्टोन में नजर आएंगी। इसके अलावा वे रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आएंगी। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version