Ranbir Kapoor : बेटी राहा कपूर के साथ घूमने निकले रणबीर कपूर, पैपराजी को दिए क्यूट पोज 

Ranbir Kapoor : पैपराजी को देखते ही राहा स्माइल करती है। वहीं इसके बाद रणबीर कपूर अपनी बेटी को गोद में उठाकर

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेटी राहा कपूर अक्सर सोशल मीडिया  पर चर्चा में बानी रहती है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगती है। वहीं इसी बीच आज सुबह राहा को अपने पिता रणबीर कपूर के साथ घूमते हुए देखा गया। इस दौरान स्टारकिड ने हमेशा की तरह अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लिया।

बेटी राहा के साथ खेलते दिखे Ranbir Kapoor

सामने आए वीडियो में राहा अपने अपार्टमेंट में टहलते हुए नजर आ रही है। वहीं जैसी ही उनकी नजर पैपराजी पर जाती है तो स्माइल करना शुरू कर देती है। तभी उनके पापा रणबीर आकर उन्हें गोद में उठा लेते है।

फैंस कर रहे तारीफ

रणबीर और आलिया की लाड़ली का ये वीडियो लोगों का खूब दिल जीत रहा है। वीडियो देख फैंस उन्हें छोटी आलिया कहते नजर आए। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ऐसा लग रहा है जैसे बेबी आलिया वॉक कर रही है।’ एक ने लिखा, ‘ये बिलकुल अपनी माँ के जैसी दिखती है।’ एक ने लिखा, ‘ये कितनी क्यूट है।’

Christmas 2024: राहा कपूर ने पैपराजी को विश किया मैरी क्रिसमस, बेटी को देख मुस्कुराते रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 

रणबीर-आलिया से लेकर सैफ-करीना तक PM Modi से मिला पूरा कपूर परिवार, तैमूर और जेह के लिए प्रधानमंत्री ने दिया ये खास तोहफा 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *