अमीषा पटेल के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, जानिए क्या है मामला

गदर एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अमीषा पटेल के खिलाफ रांची कोर्ट ने धोखधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। अमीषा पटेल पर कोर्ट की अवमानना का भी केस है।

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री से दूर रही है। उन्होंने सनी देओल के साथ गदर 2 फिल्म से फिर वापसी की है। सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच कहो ना प्यार है फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री के खिलाफ एक पुराने मामले में रांची कोर्ट ने वारंट जारी किया है। मामला धोखधड़ी से जुड़ा है।

रांची सिविल कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ चेक बाउंस के मामले में वारंट जारी किया है। दरअसल, यह एक पुराने मामले से जुड़ा केस है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रांची सिविल कोर्ट ने अमीषा पटेल या उनके वकील को केस की तारीख न पहुंचने के लिए वारंट जारी किया है। कोर्ट ने अगली तारीख 15 अप्रैल 2023 मुकर्रर की है।

क्या है मामला ?

रांची के रहने वाले अजय कुमार ने अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कुमार ने अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। यह मामला 2013 का है। अजय कुमार की शिकायत के अनुसार, उन्होने अमीषा पटेल को देसी मैजिक फिल्म के निर्माण के लिए 2.50 करोड़ दिए थे। फिल्म की शूटिंग 2013 में शुरू होनी थी। लेकिन आज तक शुरू नहीं हुई। पैसे वापस मांगने पर उसे लंबे समय तक दिलासा दी गई। कहा गया कि ब्याज समेत पैसे वापस मिल जायेंगे।

अजय कुमार द्वारा कई बार अमीषा पटेल से पैसे वापस मांगने पर उसे चेक दिए गए। दिए गए दोनों चेक बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने के बाद अजय कुमार ने अमीषा पटेल के खिलाफ अदालत में केस दर्ज कराया। अमीषा पटेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8991 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री