Mardaani 3 Review Star Cast: Rani Mukerji की लोकप्रिय पुलिस फ्रेंचाइजी वाली मर्दानी 3 मूवी 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह YRF की प्रोडक्शन है।
Mardaani 3 रिलीज
रानी मुखर्जी की लोकप्रिय पुलिस वाली फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म Mardaani 3 थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह यश राज फिल्म्स (YRF) की प्रोडक्शन है और इसे रानी मुखर्जी के बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने के मौके पर भी खास माना जा रहा है। फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर है जो बाल तस्करी और मिसिंग गर्ल्स जैसे गंभीर सोशल इश्यू पर आधारित है।
Mardaani 3 स्टार कास्ट
वैसे तो फिल्म में कई कलाकारों ने रोल किए हैं। यहां मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकारों की जानकारी दी जा रही है।
- रानी मुखर्जी : DCP शिवानी शिवाजी राय की भूमिका में
- मल्लिका प्रसाद : मुख्य खलनायिका “अम्मा”के रोल में
- जानकी बोदीवाला : मुख्य भूमिका में
- Jisshu Sengupta : सपोर्टिंग रोल
- Mikhail Yawalkar, Indraneel Bhattacharya और Prajesk Kashyap सपोर्टिंग रोल किए हैं।
फिल्म में पहली बार रानी मुखर्जी को डीसीपी शिवानी के रोल में एक महिला विलेन का आमना-सामना करना पड़ता है। यही फिल्म को इंटेंस बनाता है।
Mardaani 3 फिल्म का बजट
Mardaani 3 फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट “मर्दानी” 21 करोड़ करोड़ के बजट में बना था। फिल्म का दूसरा पार्ट “मर्दानी 2” 30 करोड़ में बना था।
मर्दानी 3 की कहानी
Mardaani 3 मूवी में रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी राय के रोल में इस बार NIA से जुडी हुई हैं। वे कई लड़कियों के गायब होने के केस की जांच करती हैं। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से शुरू होती है। जहां दो लड़कियां, झिलमिल और रूहानी अपहरण का शिकार होती हैं। यय सिर्फ एक अपहरण का मामला नहीं है बल्कि के मानव तस्करी और लड़कियों की स्मगलिंग से जुड़े एक बड़े माफिया से जुड़ा है। फिल्म की कहानी में शिवानी शिवाजी राय को “अम्मा” नाम की एक पावरफुल और निर्दयी महिला से भिड़ना पड़ता है।
Mardaani 3 Reviews
फिल्म को मिली-जुली समीक्षा मिली है। लेकिन ज्यादातर रिव्यूज पॉजिटिव हैं।
- समीक्षा में रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस को दमदार और आग लगाने वाली बताया गया है। उनकी बॉडी लैंग्वेज, आंखें और डायलॉग डिलीवरी कमल की है।
- मल्लिका प्रसाद को सबसे खौफनाक महिला विलेन कहा जा रहा है। अम्मा शिवानी को कड़ी टक्कर देती है।
- पॉजिटिव रिव्यू : गंभीर मुद्दा, सॉलिड एक्टिंग, इंटेंस एक्शन, अच्छा मैसेज देने वाली फिल्म।
- नेगेटिव रिव्यू : इंटरवल के बाद रफ्तार धीमी, कुछ जगह स्क्रिप्ट में होल्स, प्लॉट थोड़ा फैमिलियर या मेस्सी लग सकता है।
- कुल मिलाकर, एंटरटेनिंग, बोल्ड और इंगेजिंग, लेकिन पहले पार्ट्स जितनी परफेक्ट नहीं। कई रिव्यू में इसे फ्रेंचाइजी का सबसे डार्क चैप्टर कहा गया है।
मर्दानी 3 के निर्माता-निर्देशक
मर्दानी 3, फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) के यश राज फिल्म्स (YRF) बैनर तले बनी है। फिल्म के निर्देशक अभिराज मिनावाला (Abhiraj Minawala) हैं।
Mardaani 3 OTT रिलीज डेट
फिल्म 56 दिन के थिएट्रिकल रन के बाद OTT प्लेटफार्म Netflix पर 27 मार्च को रिलीज होगी। ये उन दर्शकों के लिए अच्छा मौका होगा, जो किसी कारण थिएटर में फिल्म को नहीं पाए होंगे।






**boostaro official**
Boostaro is a purpose-built wellness formula created for men who want to strengthen vitality, confidence, and everyday performance.