Ranu Mandal Song: रानू मंडल के गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल

Ranu Mandal के गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल

Ranu Mandal Song: रानू मंडल का पहला गाना रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रानू मंडल का ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Ranu Mandal के गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल

पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना जीवन यापन करने वाली रानू मंडल का पहला गाना रिलीज हो गया है। रानू मंडल का गाना हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर का है। रानू का ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। सोशल मीडिया पर भी इस गाने का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

Ranu Mandal: हिमेश रेशमिया प्रभावित हो गए

आपको बता दें,रानू मंडल से एक रियलिटी शो में हिमेश रेशमिया इतने प्रभावित हो गए थे कि उन्होंने रानू मंडल को अपनी फिल्म में गाना गाने का अनुरोध किया। रेणु ने हिमेश रेशमिया के साथ अपने पहले गाने की रिकॉर्डिंग भी की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

रानू मंडल के इस गाने का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया और गाना रिलीज हो गया। इससे पहले गाने के टीजर ने भी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीता था।

फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर

फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए ‘तेरी मेरी कहानी’ गाने के अलावा रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ दो और गाने भी रिकॉर्ड किए हैं। जिनमे ‘आदत’ और आशिकी में तेरी’ शामिल हैं। रानू के टैलेंट को देखते हुए सोशल मीडिया पर उनके काफी फैंस बन गए हैं। खुद लता मंगेशकर ने भी उनकी तारीफ की है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top