php Ranveer Singh ने शेयर की 83 वर्ल्ड कप की फोटो,कपिल देव की दिला दी याद · 4PILLAR.NEWS
Ranveer Singh

Ranveer Singh ने शेयर की 83 वर्ल्ड कप की फोटो,कपिल देव की दिला दी याद

Ranveer Singh और Deepika Padukone कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh जल्दी क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इसी फिल्म को लेकर भी रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक मोमेंट शेयर किया है। यह मोमेंट पूरे देश के लिए बेहद खास है। अभिनेता रणवीर सिंह ने जो फोटो शेयर की है, वह उस तस्वीर में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी हाथ में लिए हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें 1983 में जब कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था तो पूरे देश में खुशी की लहर छा गई थी। यह पहली बार था जब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था। कपिल देव के हाथ में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लिए हुए तस्वीर आज भी लोगों को गर्म महसूस कराती है।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी उसी पल की तस्वीर शेयर की है। यह फोटो शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा यह 83 है। इस फोटो में रणवीर सिंह बिल्कुल कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं।

फिल्म 83 के निर्देशक कबीर खान हैं। जिसमें दीपिका पादुकोण कपिल देव का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह की पत्नी रोमी देव का रोल अदा करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा साक़िब सलीम एमी विर्क हार्डी संधू ताहिर राज भसीन चिराग पाटिल जतिन सरना  जीवा धर्य करवा आदिनाथ कोठारे आर बद्री दिनकर शर्मा और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

“Ranveer Singh ने शेयर की 83 वर्ल्ड कप की फोटो,कपिल देव की दिला दी याद” को एक उत्तर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *