Site icon 4PILLAR

Alok Nath: अभिनेता आलोक नाथ के खिलाफ हुआ रेप केस दर्ज

Alok Nath: अभिनेता आलोक नाथ के खिलाफ हुआ रेप केस दर्ज

Alok Nath

हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता Alok Nath के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। ये एफआईआर निर्माता विनता नंदा ने दर्ज करवाई है। नंदा ने आरोप लगाया है कि 19 साल पहले आलोक नाथ ने उनका रेप किया था।

अक्टूबर महीने में अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए मिस नंदा ने अभिनेता आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न और बलात्कार का आरोप लगाया था। 

Alok Nath के खिलाफ दर्ज हुआ रेप केस

अभिनेता आलोक नाथ ने इस आरोप को सिरे से ख़ारिज करते हुए मिस नंदा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। उन्होंने मिस नंदा से माफ़ी मांगने के साथ-साथ मानहानि की रकम एक रूपये के रूप में लेने की शर्त रखी थी।

Alok Nathपर पहले भी दो अभिनेत्रियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया हुआ है। मिस नंदा ने अपने पोस्ट में लिखा था कि  1990 के दशक में एक टेलीविज़न धारावाहिक में दोनों ने इकट्ठे काम किया था,उस समय अभिनेता नाथ ने उनके साथ शारीरिक उत्पीड़न और रेप किया था।

Bollywood Movie बाटला हाउस का पहला गाना ‘ओ साकी-साकी हुआ रिलीज, देखें नोरा फतेही का धांसू डांस

नाना पाटेकर पर भी लगे थे आरोप

आपको बताते चलें,ऐसे केस दिन प्रति दिन #MeeToo कैंपेन  की वजह से सामने आ रहे हैं.बीते दिनों तनुश्री दत्ता ने भी साल 2000 में अभिनेता नाना पाटेकर पर फिल्म की शूटिंग का दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसको नाना ने झूठा बताते हुए ख़ारिज कर  दिया था।

इसी #MeeToo कैंपेन की वजह से बीजेपी के मंत्री एमजे अकबर पर कई  महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और रेप के आरोप लगाए। बाद में उनको अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

Exit mobile version