WPL 2026 title: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया है .
WPL 2026 title
5 फरवरी को गुजरात के वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट सी हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है . डब्ल्यूपीएल में यह आरसीबी का दूसरा खिताब है . WPL के इतिहास में यह सबसे रोमांचक और रिकॉर्ड चेज में से एक है .जहां RCB 204 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया .
WPL 2026 title का संक्षिप्त स्कोर कार्ड
- दिल्ली कैपिटल्स : 203/4 (20 ओवर )
- प्रमुख स्कोर : जेमिमा रोड्रिग्स 57 (37 गेंद , Laura Wolvaardt 44 (25) गेंद, लिजेल ली 37 रन, चिनेल हेनरी 35
- RCB की गेंदबाजी : अरुंधति रेड्डी 1 विकेट, Lauren Bell ने किफायती गेंदबाजी की
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 204/4 ( 19.4 ओवर )
- प्रमुख स्कोर : स्मृति मंधाना : 87 ( 41 गेंद ), Georgia Voll 79 रन (54 गेंद )
- दिल्ली की गेंदबाजी : चिनेल हेनरी 2 विकेट
- परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
WPL 2026 title की मुख्य बातें
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया . जो वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था .जेमिमा और लारा ने आक्रामक बल्लेबाजी की .लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उत्तरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही . स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने 165 रनों की जबरदस्त साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया . यह WPL के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए बड़ी साझेदारी में से एक है .
- अंतिम ओवर में मैच रोमांचक हो गया . 4 गेंदों में 8 रन चाहिए थे .तब राधा यादव ने 2 गेंदों पर चौके लगाकर मैच खत्म कर दिया .
- स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया .
WPL 2026 title की खास उपलब्धियां
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 के बाद दूसरी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब जीता .अब वे मुंबई इंडियंस के सतह 2 खिताब जीतने वाली टीम बन गई है .
- दिल्ली कैपिटस्ल को लगातार चौथी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा .
- आरसीबी लीग स्टेज में टॉप पर रही थी और फाइनल में अपना दबदबा बनाए रखा .
- प्राइज मनी : विनर टीम आरसीबी को 6 करोड़ और उपविजेता टीम डीसी को 3 करोड़ रुपए मिले .





