Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत मामले में क्लीन चिट मिलने पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची रिया चक्रवर्ती, फैमिली भी साथ आई नजर
Rhea Chakraborty visit Siddhivinayak: सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट मिल गई है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस अपनी फैमिली संग सिद्धिवनायक मंदिर पहुंची।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty visit Siddhivinayak) को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI की तरफ से क्लीन चिट मिल गई है। दरअसल सीबीआई ने 22 मार्च 2025 को अदालत में क्लोजर रिपोर्ट फ़ाइल कर दी है। इस रिपोर्ट में सुशांत की मौत की असली वजह आत्महत्या बताई गई है। वहीं इस केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनकी फैमिली को भी क्लीन चिट मिल गई है। क्लीन चिट मिलने के बाद हाल ही में रिया अपनी फैमिली संग बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची।
Rhea Chakraborty visit Siddhivinayak Temple
दरअसल कुछ समय पहले ही रिया चक्रवर्ती को अपने पिता इंद्रजीत और भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी को पोज भी दिए। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस इस दौरान प्लाजो-सूट पहने नजर आई। वहीं उनके भाई शोविक ने डेनिम और वाइट कुर्ता पहना था।
रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर खूब रिएक्ट कर रहे है।
2020 में हुआ था सुशांत का निधन
बता दे कि 14 जून 2020 को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा, मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। 34 वर्षीय एक्टर की मौत ने पुरे देश को शोक में डाल दिया था और इसके बाद काफी विवाद भी हुआ। सुशांत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती पर उन्हें मौत के लिए उकसाने और उनके 15 करोड़ रूपए हड़पने जैसे कंई गभींर आरोप लगे। बता दे कि पहले इस केस की जाँच मुंबई पुलिस कर रही थी लेकिन बाद में इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया था।
वहीं अब सुशांत के निधन के करीब 5 साल बाद CBI ने इस मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है और रिया व उनकी फैमिली को क्लीन चिट मिल गई है।