Rinku Singh BSA: क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस पद पर उन्हें खेल कोटे के तहत नियुक्ति मिलेगी। रिंकू सिंह मात्र आठवीं पास हैं, और BSA के लिए पात्रता स्नातक है।
Rinku Singh BSA: रिंकू सिंह को यूपी सरकार का बड़ा तोहफा
रिंकू सिंह को यूपी की अंतराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली 2022 के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी पद की नियुक्ति मिलेगी। यूपी सरकार की सम्मान निति के अनुसार, इस तरह की नौकरियां अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को दी जाती हैं।
खेल विभाग ने रिंकू सिंह को बीएसए पद पर नियुक्त करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए पत्र जारी कर रिंकू सिंह को आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी करने को कहा है। अलीगढ के रहने वाले रिंकू सिंह को अमीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
खेल कोटे के तहत भर्ती
रिंकू सिंह को यह नियुक्ति क्रिकेट में उपलब्धियों के कारण दी जा रही है। उन्होने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। रिंकू ने IPL 2023 के सीजन में पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़े थे। रिंकू के साथ छह अन्य खिलाडियों को राजपत्रित अधिकारी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें परवीन कुमार, प्रीति पाल और सिमरन शर्मा के नाम शामिल हैं।
रिंकू सिंह की शैक्षणिक योग्यता
क्रिकेटर ने केवल आठवीं तक की पढ़ाई की है। नौंवी फेल होने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। BSA पद के लिए सामान्यता स्नातक और B Ed डिग्री अनिवार्य है। हालांकि उन्हें यह नियुक्ति खेल कोटे के तहत दी जा रही है। नियामवली के अनुसार, उन्हें नियुक्ति बाद सात वर्ष के भीतर आवश्यक शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। वरना प्रमोशन में बाधा आ सकती है।
रिंकू सिंह को इतना मिलेगा वेतन
BSA पद पर नियुक्ति के बाद रिंकू सिंह को 57562 से 61312 रुपए प्रति माह वेतन के रूप में मिलेंगे। जिसमें DA,HRA,PF, ट्रैवल अलाउंस और नेशनल पेंशन स्किम जैसी सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें कुल मिलकर 70000 से 90000 रुपए मिलेगी।
रिंकू सिंह की सगाई और परिवार
हाल ही में रिंकू सिंह की सगाई समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ हुई थी। जिसके कारण कुछ लोग इसे राजनितिक समीकरण से भी जोड़ रहे हैं। कुछ उनकी जाति और पढ़ाई को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।
रिंकू सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिला में 12 अक्टूबर 1997 को हुआ था। साधारण परिवार में जन्में रिंकू सिंह ने अपने शुरूआती दिनों में पिता खानचंद्र सिंह के साथ सिलेंडर वितरण में किया।