Rinku Singh Engagement: रिंकू सिंह ने आज सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। हाल ही में दोनों की इंगेजमेंट की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए है, जिसमें…
Rinku Singh Engagement: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का नाम पिछले काफी समय से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं अब इस कपल ने ऑफिशियली अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। दरअसल आज रिंकू और प्रिया सगाई के बंधन में बंध गए है। उनकी इंगेजमेंट की कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई (Rinku Singh Engagement)
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहनाते नजर आ रहे है। लुक की बात करें तो रिंकू इस दौरान वाइट ऑउटफिट में नजर आए। प्रिया को लाइट पिंक कलर का लहंगा पहने देखा गया, वहीं मैचिंग ज्वैलरी के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था।
https://www.instagram.com/p/DKol1AUNPXl/?img_index=1
भावुक हुई प्रिया सरोज
इस सगाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रिंकू प्रिया को सगाई की अंगूठी पहनाते है, तो वे काफी भावुक हो जाते है। प्रिया जैसे-तैसे खुद को संभालती है और आँखों से आंसू पोछती है। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे है।
रिंकू-प्रिया की सगाई में पहुंचे थी ये हस्तियां
बता दे कि आज लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई का फंक्शन रखा गया। इस समरोह में फैमिली मेंबर्स, कुछ करीबी रिश्तेदार और राजनीती से जुड़े कंई लोग पहुंचे थे। राजीव शुक्ला, अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन सहित कंई हस्तियाँ इस नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
https://www.instagram.com/p/DKop5pjSAs3/





