Rinku Singh returns home

रिंकू सिंह टीम इंडिया को छोड़कर घर वापस लौटे, ‘मस्ट विन’ मैच से पहले टीम इंडिया को झटका

Rinku Singh विश्व कप 2026 के बीच में ही टीम इंडिया को छोड़कर अचानक घर वापस लौट आए हैं। रिंकू सिंह ने पिता की मेडिकल एमरजेंसी के कारण ये फैसला लिया है।

Rinku Singh क्यों घर वापस लौटे

रिंकू सिंह को परिवार में मेडिकल एमरजेंसी के कारण घर वापस लौटना पड़ा। उनके पिता खानचंद सिंह की तबियत अचानक बिगड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिता खानचंद सिंह कैंसर से पीड़ित हैं और नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और वेंटिलेटर पर हैं। रिंकू सिंह के पिता पिछले एक साल से कैंसर से जूझ रहे हैं और हाल ही में उनकी स्थिति और खराब हो गई है।

BCCI सूत्रों ने रिंकू सिंह के घर वापस लौटने की पुष्टि की है। रिंकू सिंह मंगलवार को टीम के प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं हुए। वे चेन्नई से सीधे उत्तर प्रदेश के अलीगढ रवाना हो गए।

Rinku Singh की गैर मौजूदगी से टीम पर असर

यह भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को होने वाला मैच सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए “मस्ट विन” है। अब रिंकू सिंह का पिता की मेडिकल एमरजेंसी के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना मुश्किल लग रहा है। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है।

रिंकू सिंह का योगदान

Rinku Singh टी20 विश्व कप 2026 में ज्यादा रन नहीं बना पाए। उन्होंने अभी तक केवल 24 रन बनाए हैं। लेकिन उनकी फिनिशिंग क्षमता के कारण वे टीम में महत्वपूर्ण हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि रिंकू सिंह टीम में वापस जुड़ पाएंगे या नहीं। BCCI कोई रिप्लेसमेंट प्लेयर बुला सकती है।

फैंस रिंकू सिंह के पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। यह एक दुखद पारिवारिक स्थिति है और ऐसे में क्रिकेट से ज्यादा परिवार को महत्व देना स्वभाविक है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top