Site icon www.4Pillar.news

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा तीसरी बार बनेंगे माता-पिता ? ये वीडियो देख फैंस लगा रहे कयास 

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा तीसरी बार बनेंगे माता-पिता ? ये वीडियो देख फैंस लगा रहे कयास

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा का ये वीडियो देख फैंस कयास लगा रहे है कि दोनों एक बार फिर माता-पिता बनने वाले है।

बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते है। फैंस को ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफ़स्क्रीन भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है। वहीं इस बीच रितेश और जेनेलिया का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख लोग कयास लगा रहे है दोनों एक बार फिर पेरेंट्स बनने वाले है।

क्या तीसरी बार माता-पिता बनेंगे जेनेलिया-रितेश ?

दरअसल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों साथ में हमेशा की तरफ काफी क्यूट लग रहे थे। लुक की बात करें तो रितेश इस दौरान वाइट शर्ट और जींस पहने काफी कूल अंदाज में नजर आए। वहीं जेनेलिया भी इस दौरान पर्पल कलर की शार्ट ड्रेस पहने काफी खूबसूरत लग रही थी, लेकिन इस दौरान जिस बात ने लोगों का ध्यान खिंच लिया वो था जेनेलिया का बेबी बंप।

दरअसल इस वीडियो में जेनलिया का पेट थोड़ा बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, जिसे देख लोग उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे है। वहीं पैपराजी को पोज देते हुए वे बार बार हाथ से अपना बेबी बंप छिपाती नजर आई जिससे उनके प्रेग्नेंसी रूमर्स को और भी हवा मिल गई।

रितेश-जेनेलिया के वीडियो पर फैंस ने किए ऐसे कमेंट

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के इस वीडियो पर फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जेनेलिया शायद प्रेग्नेंट है।’ एक ने लिखा, ‘क्या ये तीसरी बार माँ बनने वाली है।’ एक ने लिखा, ‘प्रेग्नेंट ?’ इसके अलावा भी कंई फैंस ने इसी तरह के कमेंट किए है।

बता दे कि रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने साल 2012 में शादी की थी। इसके बाद साल 2014 में दोनों ने अपने पहले बेटे रियान का स्वागत किया। वहीं साल साल 2016 में दोनों अपने दूसरे बेटे राहिल के पेरेंट्स बने।

Exit mobile version