रिया चक्रवर्ती सीढ़ियों पर गिरने से बाल-बाल बची, Video
Riya Chakraborty:वीडियो में देखा जा सकता है कि रिया चक्रवर्ती तेजी से आगे बढ़ रही है तभी उनका पैर सीढ़ियों में अटक जाता है और वे गिरने से बाल-बाल बचती है। इसके बाद रिया पैपराजी को खूब डांट लगाती है।
Riya Chakraborty सीढ़ियों पर गिरने से बाल-बाल बची
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में रिया का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया पैपराजी को खूब डांट लगाते हुए नजर आ रही है।
गिरने से बाल-बाल बची रिया चक्रवर्ती
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयनी ने रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रिया पैपराजी को अनदेखा करते हुए तेजी से आगे बढ़ रही है। तभी उनका पैर सीढ़ियों में अटक जाता है और वे मुँह के बल गिरने से बाल-बाल बचती है।
रिया ने लगाई पैपराजी को डांट
वीडियो में देखा जा सकता है कि रिया खुद को गिरने से बचा लेती है और इसके बाद वे पैपराजी की खूब क्लास लगाती है। रिया पैपराजी पर भड़कते हुए कहती है कि, ‘अगर आप लोग पीछा करोगे तो ऐसा ही होगा।’ इतना कहते ही अभिनेत्री तुरंत वहां से चली जाती है।
सोशल मीडिया यूजर ने किया ट्रोल
रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर ने हमेशा की ही तरह रिया चकर्वर्ती को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
- जब रोनाल्डो मेसी Mbappe और नेमार से रियाद में मिले अमिताभ बच्चन, लोगों ने ऐसे दिए रिएक्शन, देखें फोटोज और वीडियो
- Pathaan: चेहरा छिपाकर थिएटर पहुंची दीपिका पादुकोण, देखिए वायरल वीडियो
- प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया निक जोनास का वीडियो, पहली बार दिखा बेटी मालती का चेहरा
- Video: कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा ने हरियाणवी गाने पर लगाए ऐसे ठुमके, लोग हुए बेकाबू