Site icon 4PILLAR

रोजर बिन्नी को सौरव गांगुली की जगह BCCI का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Roger Binny को सौरव गांगुली की जगह BCCI का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Roger Binny: मुंबई के ताज होटल में आज मंगलवार के दिन BCCI की वार्षिक आम बैठक में रोजर बिन्नी को सौरव गांगुली की जगह नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Roger Binny को सौरव गांगुली की जगह BCCI का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

रोजर बिन्नी 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। वह चौथे ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन पद को संभाला है।

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया का हिस्सा रहे पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी अब नए रोल में नजर आने वाले हैं। उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रोजर बिन्नी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जगह लेंगे। यह फैसला आज मुंबई के ताज होटल में हुई BCCI की AGM में लिया गया।

रोजर बिन्नी BCCI के 36 वे अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उनसे पहले सौरव गांगुली ने 2019 में यह पद संभाला था। हालांकि, इससे पहले गांगुली का कार्यकाल बढ़ाए जाने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन इसी हफ्ते में पुरे समीकरण बदल गए। इसी के साथ गांगुली की विदाई हो गई है।

बिन्नी के खिलाफ कोई नहीं

रोजर बिन्नी को निर्विरोध चुना गया है। रोजर बिन्नी बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे। उनके अलावा इस पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं भरा था। यह सिर्फ एक औपचारिक मीटिंग थी , क्योंकि बिन्नी के खिलाफ किसी अन्य ने नामांकन नहीं भरा था।

फ़िलहाल रोजर बिन्नी कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर हैं। बीसीसीआई का अध्यक्ष पद संभालते ही वह इस पद को छोड़ देंगे। वहीँ ,सौरव गांगुली एक बार फिर बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्य्क्ष पद को संभाल सकते हैं। हालाँकि, गांगुली को ICC में चुनाव के लिए सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से आग्रह किया था।

कौन हैं रोजर बिन्नी ?

रोजर बिन्नी मीडियम पेस बॉलर हैं। 1983 वर्ल्ड कप में उन्होंने 8 मैच खेले थे। इस विश्व कप में उन्होंने 18  विकेट लिए थे। उन्होंने 1979-87 के दौरान टीम इंडिया के लिए 27 टेस्ट मैच और 72 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

बिन्नी ने 1979 में बेंगलुरु में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के जरिए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान टेस्ट मैचों में 830 रन और वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में 629 रन बनाए हैं।

ये खिलाडी रहे BCCI अध्यक्ष
Exit mobile version