Site icon www.4Pillar.news

ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली की तारीफ कर पीएम मोदी पर साधा निशाना,कहा- राजनीतिक तौर पर ऐसे फैसले न ले सरकार 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली की जगह रोजर बिन्नी लेने वाले हैं। सौरव गांगुली की तारीफ करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली की जगह रोजर बिन्नी लेने वाले हैं। सौरव गांगुली की तारीफ करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

ममता बनर्जी ने कहा कि सौरव गांगुली को BCCI अध्यक्ष पद दे क्यों हटाया जा रहा है। जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह सचिव पद पर बना हुआ है। हम जानना चाहते हैं कि आखिर इसके पीछे क्या इरादा है। उन्होंने कहा सौरव गांगुली को बीसीसीआई से हटाने की भरपाई ICC में भेज कर की जा सकती है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बीसीसीआई से विदाई तय मानी जा रही है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी 18 तारीख को औपचारिक रूप से गांगुली की जगह चेयरमैन का कार्यभार संभालेंगे। अब सीएम ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली की तारीफ करते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

ममता का ब्यान

ममता बनर्जी ने कहा कि सौरव गांगुली हमारा गर्व है। वह एक कुशल प्रशासक है। लेकिन अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई में बने हुए हैं जबकि दादा को हटा दिया गया है। हम यह जानना चाहते हैं कि आखिर इरादा क्या है।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा ,” मैं पीएम मोदी से यह अनुरोध करती हूँ कि सौरव गांगुली को ICC चुनाव लड़ने की अनुमति मिले। वह एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं , सब उनको जानते हैं। सरकार राजनीतिक रूप से फैसला न ले बल्कि क्रिकेट और खेल के लिए लें। वह किसी राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं। ”

2019 में बने थे अध्यक्ष

सौरव गांगुली साल 2019 में BCCI अध्यक्ष बने थे। उनका कार्यकाल इसी महींने खत्म हो रहा है। समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार , सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष बने रहना चाहते थे। सूत्रों के अनुसार दादा को आईपीएल का चेयरमैन बनने का भी ऑफर दिया गया था ,जिसको उन्होंने ठुकरा दिया। अब सौरव गांगुली एक बार फिर बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन में अपनी वापसी का इरादा बना चुके हैं। गांगुली पहले भी CAB के प्रेजिडेंट रह चुके हैं। वर्ष 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद उन्होंने यह पद संभाला था।

Exit mobile version