Site icon 4PILLAR

Aryan Khan Drug Case में NCB अफसरों की भूमिका पर उठे सवाल

Aryan Khan Drug Case में NCB अफसरों की भूमिका पर उठे सवाल

Aryan Khan Drug Case: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान उस समय चर्चा में आए थे जब पिछले वर्ष उन्हें क्रूज ड्रग केस में अरेस्ट किया गया था। NCB ने खान को गिरफ्तार किया था। यह मामला पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया था।

Aryan Khan Drug Case में NCB अफसरों की भूमिका पर उठे सवाल

2 अक्टूबर 2021 को आर्यन खान को एनसीबी की विजिलेंस टीम ने उस समय गिरफ्तार कर लिया था। जब वह कार्डलिया क्रूज पर सवार होकर मुंबई से गोवा जा रहे थे। इस केस में आर्यन खान के अलावा मुनमुन और अरबाज सहित 8  लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Aryan Khan Drug Case: दिल्ली भेजी गई रिपोर्ट

अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की विजिलेंस टीम ने आर्यन खान मामले की रिपोर्ट दिल्ली स्थित एनसीबी कार्यालय भेज दी है। जांच में पाया गया कि आर्यन खान केस में काफी अनियमितताएं बरती गई थी। इसमें एनसीबी के अधिकारीयों की कार्रवाई पर सवाल उठे हैं।

Aryan Khan Drug Case: 3 अक्टूबर 2021

आर्यन खान को 3 अक्टूबर 2021 को जांच एजेंसी ने केस दर्ज करने के बाद अरेस्ट कर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया था ,जहां से उन्हें एनसीबी की हिरासत में भेजा गया। इसके अगले दिन यानि चार अक्टूबर को एनसीबी ने आर्यन खान , मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट के खिलाफ अंतराष्ट्रीय ड्रग ट्रैफिकिंग मामले में सबूत होने का दावा किया था।

7 अक्टूबर को एनसीबी ने रिमांड बढ़ाने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी ,जिसे अस्वीकार किया गया। कोर्ट ने आर्यन खान और अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उन्हें मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा गया।

8 अक्टूबर 2021  को आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने जमानत के लिए अर्जी दी थी , जिसे सेशन कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया था। 20 अक्टूबर को आर्यन खान जमानत अर्जी को स्पेशल एनडीपीएस की अदलात ने ख़ारिज कर दिया था। इसके बाद तीनों आरोपियों के वकील बॉम्बे हाई कोर्ट की शरण में पहुंचे।

28 अक्टूबर को मिली जमानत

26 अक्टूबर 2021 को बॉम्बे हाई कोर्ट में आर्यन खान केस में सुनवाई हुई। इस मामले में तीन दिन तक बहस चली। 28 अक्टूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान , मुनमुन और अरबाज की जमानत मंजूर की। 30 अक्टूबर को आर्यन खान और अन्य को कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद रिहा कर दिया गया

27 मई 2021 को आर्यन खान को क्रूज ड्रग मामले में कोर्ट की तरफ से क्लीन चिट मिल गई थी। इसके बाद केस की जांच कर रहे अधिकारयों के खिलाफ सरकार ने जांच का आदेश दिया। इस मामले में 60 से भी अधिक लोगों के ब्यान दर्ज किए गए। आर्यन खान ड्रग केस में आठ एनसीबी अधिकारीयों की भूमिका संदेहास्पद है ,जिसकी विभागीय जांच शुरू हो गई है।

अनियमितताएं पाई गई

NCB अधिकारी समीर वानखेड़े की जांच में पांच अनियमितताएं पाई गई हैं। क्रूज ड्रग तलाशी अभियान की वीडियोग्राफ़ी नहीं की गई। आर्यन के मोबाइल को जब्त करने में खामियां थी। ड्रग सेवन के लिए कोई मेडिकल टेस्ट नहीं किया गया। इस केस में एक अहम गवाह मुकर गया। आर्यन के पास ड्रग नहीं मिली थी। अब इस मामले की फाइल दिल्ली NCB ऑफिस भेज दी गई है।

Published on: Oct 19, 2022 at 09:58

Exit mobile version