Bigg Boss 14 की विनर बनी रूबीना दिलाईक, राहुल वैद्य रहे नंबर 2 पर

रुबीना दिलाईक और मोनालिसा ने प्रियंका चोपड़ा के गाने पर किया पोल डांस Video

रूबीना दिलाईक और मोनालिसा का बिग बॉस से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों प्रियंका चोपड़ा के ‘बबली बदमाश’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

रुबीना दिलाईक का वीडियो

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलाईक और मोनालिसा इन दिनों बिग बॉस 14 के घर में नजर आ रही है। अपने अभिनय से तो उन्होंने लोगों का दिल जीता ही है साथ में बिग बॉस 14 में भी अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का बिग बॉस 14 से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के ‘बबली बदमाश सॉन्ग’ पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

रुबीना दिलाईक का डांस देखकर उनके पति अभिनव शुक्ला भी बाद में आकर डांस करना शुरू कर देते हैं। रुबीना दिलाईक ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। जिसको अभी तक 8 लाख 90 हजार से अधिक लोगों ने देखा है।

डांस करते हुए रूबीना दिलाईक ‘बॉडीकॉन ड्रेस’ में नजर आ रही है। जिसमें उनका लुक काफी शानदार लग रहा है। रुबीना का पोल डांस देखने लायक है वीडियो में शीशे की दूसरी तरफ से मोनालिसा भी डांस करती हुई नजर आई।

दी फॉलोवर्स की जानकारी

दिलाईक ने अपना वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर 300000 फॉलोवर्स पुरे होने की जानकारी दी है। रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हमने कर दिखाया हमारे आखिरकार 3 मिलियन फॉलोवर हो गए हैं ।इसके लिए आप लोगों का प्यार समर्थन और ट्रेंड्स का धन्यवाद।”

छोटी बहु सीरियल

बता दें अभिनय के क्षेत्र में रुबीना ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है रुबीना दिलाईक टीवी सीरियल ‘छोटी बहू’ के जरिए अपनी खास पहचान बना चुकी है। इस सीरियल के जरिए ही उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा है। छोटी बहू के 2 सीजन आने के बाद रवीना दिलाईक ने शक्ति: अस्तित्व का एहसास, में मुख्य भूमिका अदा की जिसमें उनके अभिनय को बहुत सराहा गया है। शक्ति के बाद दिलाईक बिग बॉस 14 में नजर आ रही है

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top