Pathaan और Jawan की सफलता के बाद शाहरुख खान की जान को खतरा, मिली Y Plus Security, जानिए क्या है पूरा मामला

Pathaan and Jawan film: पठान और जवान फिल्मों की सफलता के बाद शाहरुख खान को जान से मारने की धमकियां मिली। अब अभिनेता को वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लिए साल 2023 बहुत शानदार रहा। इस साल उन्होंने पठान और जवान फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। किंग खान की दोनों ही फ़िल्में ब्लॉकबस्टर रही। अब उनके फैंस उनकी डंकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पठान और जवान फिल्मों के रिलीज से पहले और बाद में शाहरुख खान को जान से मारने की धमकियां मिली हैं। इन धमकियों के चलते बॉलीवुड के बादशाह को वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

Pathaan and Jawan film के बाद शाहरुख खान को मिली सिक्योरिटी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान को हाल ही में कई धमकियां मिली हैं। जिनकी पुष्टि मुंबई पुलिस ने कर ली है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई ब्यान नहीं दिया है। रिपोर्ट में कहा गया कि महाराष्ट्र स्टेट इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ( MSID ) ने राज्य के सभी जिला पुलिस और स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट को मामले के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद तुरंत शाहरुख खान को वाई प्लस की सिक्योरिटी देने का फैसला लिया गया। किंग खान को ये सिक्योरिटी जान का खतरा होने के बाद दी गई है।

क्या है वाई प्लस सिक्योरिटी ?

वाई प्लस सिक्योरिटी में शाहरुख खान को 11 सुरक्षा गॉर्ड मिलेंगे। जिनमें 6 कमांडो, 4 पुलिस कर्मचारी और एक ट्रैफिक क्लियर करवाने वाली गाड़ी मिलेगी। अभिनेता के बंगले मन्नत पर भी सिक्योरिटी रहेगी। बता दें , अभिनेता को यह सिक्योरिटी फ्री में नहीं दी गई है। सिक्योरिटी तब तक रहेगी जब तक कमेटी दोबारा रिव्यु नहीं कर लेती। खतरा हटते ही सिक्योरिटी हटा ली जाएगी।

क्या है मामला ?

बता दें, पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी। जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। अयोध्या एक एक महंत संत परमहंस आचार्य ने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा उन्हें और भी कई धमकियां मिल चुकी हैं। शाहरुख खान को ऑनलाइन गेमिंग ऐप को बढ़ावा देने के मामले में भी जान की धमकी मिली थी। बता दें, इससे पहले साल 2010 में माय नेम खान के रिलीज के बाद भी काफी विवाद हुआ था। उस समय भी शाहरुख खान को सरकार की तरफ से सिक्योरिटी दी गई थी। बता दें, सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकी के बाद वाई प्लस की सिक्योरिटी दी जा चुकी है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top