Site icon 4PILLAR

Rumesh Tharanga Pathirage ने जीता Zurich Diamond League 2026, 92.07 मीटर भाला फेंककर मचाई धूम

Rumesh Tharanga Pathirage won Zurich Diamond League

Rumesh Tharanga Pathirage won Zurich Diamond League: श्रीलंका के जैवलिन थ्रोअर रुमेश थरंगा पथिरागे ने फिर लहराया परचम, नीरज चोपड़ा को पछाड़ा।

Rumesh Tharanga Pathirage ने जीता ज्यूरिख डायमंड लीग

श्रीलंका के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी रुमेश थरंगा पथिरागे ने एक बार फिर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। Zurich Diamond League 2026 में उन्होंने 92.07 मीटर के दमदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गुरुवार को लेट्ज़िग्रुंड स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में रुमेश ने अपनी छठी और आखिरी कोशिश में यह शानदार थ्रो फेंककर सबको चौंका दिया।

23 साल के रुमेश थरंगा राष्ट्रमंडल खेलों के मौजूदा चैंपियन भी हैं और इस जीत के साथ उन्होंने साबित कर दिया कि 2026 उनके करियर का सबसे यादगार साल बनता जा रहा है।

Rumesh Tharanga Pathirage का मुकाबला कैसा रहा ?

प्रतियोगिता की शुरुआत में रुमेश ने पहले प्रयास में 81.50 मीटर का थ्रो फेंका, फिर दूसरे राउंड में सुधार करते हुए 88.23 मीटर तक पहुंचे। लेकिन असली कमाल उन्होंने आखिरी और छठे प्रयास में दिखाया, जब भाला हवा में 92.07 मीटर दूर जाकर गिरा। यह थ्रो इस साल के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड 92.62 मीटर से महज 55 सेंटीमीटर पीछे रहा, जो उन्होंने जून में रोम डायमंड लीग में बनाया था।

ग्रेनाडा के पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 86.93 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पोलैंड के डेविड वेगनर 85.16 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Rumesh Tharanga का नीरज चोपड़ा से मुकाबला

खास बात यह है कि भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इस बार ज्यूरिख मुकाबले में शामिल नहीं हुए थे। इसके बावजूद उन्होंने पूरे सीजन में जमा किए गए 12 अंकों के दम पर छठे स्थान के साथ डायमंड लीग फाइनल में जगह पक्की कर ली है। यह फाइनल 4 और 5 सितंबर को ब्रुसेल्स में खेला जाएगा, जहां रुमेश थरंगा और नीरज चोपड़ा एक बार फिर आमने-सामने होंगे।

पिछले हफ्ते लौज़ेन डायमंड लीग में रुमेश ने महज 9 सेंटीमीटर के अंतर से नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ा था, जब उन्होंने 88.14 मीटर का थ्रो फेंका था।

रुमेश थरंगा के लिए शानदार रहा 2026 सीजन

रुमेश थरंगा का यह साल किसी सपने से कम नहीं रहा। उन्होंने इस सीजन में अब तक कुल 12 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है, जिनमें से 11 में जीत दर्ज की है। इनमें से लगातार छह जीत के साथ उन्होंने एक शानदार विनिंग स्ट्रीक भी बना ली है।

रोम में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के बाद उन्होंने ओस्ट्रावा और दोहा डायमंड लीग में भी जीत हासिल की। इसके बाद ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीलंका के पहले जैवलिन गोल्ड मेडलिस्ट बनकर इतिहास रच दिया। जहां उन्होंने 89.75 मीटर का थ्रो फेंका था।

रुमेश थरंगा कौन हैं ?

रुमेश थरंगा पथिरागे का जन्म 21 मार्च 2003 को श्रीलंका के कलुतारा में हुआ था। वे श्रीलंका वायुसेना में एयरक्राफ्टमैन के पद पर कार्यरत हैं। कभी क्रिकेट खेलने वाले रुमेश ने बाद में जैवलिन थ्रो को अपना करियर बनाया और आज वे एशिया के सबसे बेहतरीन भाला फेंक खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। साल 2025 की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वे फाइनल तक पहुंचने वाले पहले श्रीलंकाई पुरुष जैवलिन थ्रोअर बने थे।

अब सबकी निगाहें ब्रुसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल पर टिकी हैं। जहां देखना दिलचस्प होगा कि रुमेश थरंगा अपना दबदबा बरकरार रख पाते हैं या नीरज चोपड़ा उन्हें कड़ी टक्कर देते हैं।

Exit mobile version