Site icon www.4Pillar.news

रूस के Luna 25 में आई गड़बड़ी ठीक हुई, भारतीय चंद्रयान 3 ने किया अंतिम पड़ाव पार

रूस के Luna 25 में आई तकनीकी गड़बड़ी ठीक हुई, भारतीय चंद्रयान 3 ने किया अंतिम पड़ाव पार

Luna 25 and Chandrayaan 3 News: रसियन अंतरिक्ष एजेंसी Roscosmos के अनुसार, लूना 25 में गड़बड़ी आ गई थी। वहीं भारतीय चंद्रयान 3 ने अपना अंतिम पड़ाव यानि फाइनल डी-बूस्टिंग पार कर लिया है। Luna 25 के 21 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड होने की उम्मीद है। वहीं, चंद्रयान 3, 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर लैंड होगा।

रसियन अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉस्मोस के अनुसार, दोपहर 2:10 बजे लूना 25 को प्री-ऑर्बिट में भेजने की कोशिश की गई। इस दौरान ऑटोमैटिक स्टेशन पर इमरजेंसी जैसी हालत पैदा हो गई थी। जिसके बाद लूना 25 को आपातकालीन जैसी स्थिति से गुजरना पड़ा। इस समस्या का ऐसे समय में पता चला जब लूना चांद की सतह पर उतरने के लिए तैयार है। रोसकॉस्मोस ने एक ब्यान में कहा कि स्थिति का विशेषण किया गया।

लूना 25

बता दें, 1976 में सोवियत संघ के युग में लूना 24 मिशन को अंजाम दिया गया था। जिसके पांच दशक बाद 10 अगस्त 2023 को लूना 25 को अंतरिक्ष में भेजा गया। लूना ने चंद्रमा के लिए सीधे रास्ते को अपनाया। लूना 25 की गड़बड़ी ठीक हो गई है और यह संभावित 11 दिन में 21 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड कर सकता है।

इससे पहले जून महीने में रुसी अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉस्मोस प्रमुख यूरी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया था कि ऐसे मिशन बहुत जोखिम भरे होते हैं, जिनके सफल होने की संभावना 70 फीसदी होती है।

चंद्रयान 3 का हाल

भारतीय चंद्रयान 3 ने अपने अपने अंतिम पड़ाव को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इसरो के अनुसार, लैंडर मॉड्यूल ने कुछ ही घंटे पहले अपनी दूसरी डी-बूस्टिंग पूरी कर ली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अनुसार, लैंडर मॉड्यूल ( विक्रम ) और रोवर ( प्रज्ञान) चांद की सतह के करीब पहुंच चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि चंद्रयान 3, 23 अगस्त को चांद के दक्षिण ध्रुप पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

इससे पहले लैंडर मॉड्यूल ने अपनी पहली डीबूस्टिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था। इसकी कक्षा घटकर 113 किलोमीटर X 157 किलोमीटर रह गई थी। अब लैंडर मॉड्यूल की कक्षा घटकर 25 किलोमीटर x 134 किलोमीटर रह गई है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि चंद्रयान 3 , 23 अगस्त 2023 को शाम 1730 से 1830 बजे के बीच में चांद की सतह पर लैंड करेगा।

Exit mobile version