Site icon 4PILLAR

पुतिन ने यूक्रेन के साथ जंग में पीछे हटने वाले अपने ही सैनिकों को दिया गोली मारने का आदेश

Putin Orders: पुतिन ने पीछे हटने वाले सैनिकों को दिया गोली मारने का आदेश

Putin Orders:ब्रिटेन की ख़ुफ़िया एजेंसी ने रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने कहा कि Ukraine के साथ युद्ध कर रहे रुसी सैनिकों के मनोबल में गिरावट आ रही है। इसलिए वह मैदान-ए-जंग छोड़कर पीछे हट रहे हैं।

Putin Orders: पुतिन ने जंग में पीछे हटने वाले सैनिकों को दिया गोली मारने का आदेश

यूक्रेन और रूस के बीच पिछले कई महीनों से युद्ध जारी है। यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमलों का आदेश देने वाले रुसी राष्ट्रपति अब अपने ही फौजियों के खून के प्यासे बन गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि पुतिन ने अपने ही उन सैनिकों को गोली मारने का आदेश दे दिया है जो यूक्रेन में चल रही लड़ाई से पीछे हट रहे हैं। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने अपनी ख़ुफ़िया एजेंसी के हवाले से खुलासा किया है कि रूस की सेना यूक्रेन में जंग के मैदान से पीछे हटते हुए पकड़े गए सैनिकों को गोली मारने के लिए स्पेशल यूनिट की तैनाती कर रही है।

Ukraine War

ब्रिटेन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रुसी जनरल ने अपने कमांडरों को जंग से पीछे हटने वाले सैनिकों को गोली मारने का आदेश दे दिया है। बर्तानिया की ख़ुफ़िया एजेंसी ने दावा किया है कि अगर रुसी सैनिक चेतावनी देने के बाद भी नहीं मानते हैं तो उनको गोली से उड़ा देने के आदेश दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि सितंबर महीने में यूक्रेन के कई इलाकों में रुसी सैनिकों के हारने के बाद उनके मनोबल में कमी आई है।

सैनिकों की सजा बढ़ाई

ब्रिटेन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन में रुसी सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने के लिए खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि खेरसान यूक्रेन के बढ़ते दखल को देखते हुए रुसी सैनिकों ने युद्ध से पीछे हटने का अनुरोध किया था।

जिसको पुतिन ने नामंजूर कर दिया था। वहीँ , युद्ध में पीठ दिखाने वाले सैनिकों की सजा भी बड़ा दी गई है। सितंबर महीने में पारित विधेयक के अनुसार, जंग में पीठ दिखाने वाले रुसी सैनिकों की सजा पांच से बढ़ाकर दस साल कर दी गई है। इस विधेयक पर खुद व्लादिमीर पुतिन ने हस्ताक्षर कर मंजूरी दी थी।  Published on: Nov 6, 2022 at 08:15

Exit mobile version