Site icon 4PILLAR.NEWS

Salim Pistol: पकड़ा गया सलीम पिस्टल, भारत का सबसे बड़ा आर्म्स स्मगलर

Salim Pistol: पकड़ा गया सलीम पिस्टल, भारत का सबसे बड़ा आर्म्स स्मगलर

Salim Pistol  उर्फ़ शेख सलीम को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने नेपाल से गिरफ्तार किया है। सलीम पिस्टल भारत का सबसे बड़ा हथियार तस्कर है। सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पिस्टल का हाथ है।

Salim Pistol  arrested by Delhi Police

भारत के सबसे कुख्यात अवैध हथियार तस्करों में से एक शेख सलीम उर्फ़ सलीम पिस्टल को दिल्ली पुलिस नेपाल पुलिस की मदद से नेपाल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी 9 अगस्त को हुई, यह भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। सलीम का नाम बाबा सिद्दीकी और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल आपराधिक मामलों में सामने आ चूका है।

कौन है सलीम पिस्टल ?

शेख सलीम उर्फ़ Salim Pistol  1972 में दिल्ली के जफराबाद में पैदा हुआ। सीलमपुर इलाका निवासी पिस्टल के पिता का नाम मोहम्मद शरीफ है। उसके परिवार में पांच भाई, दो बहनें, पत्नी और एक बेटा है। उसने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। बाद में उसने ड्राइवर का काम किया। अधिक पैसे कमाने की चाहत में वह जुर्म की दुनिया से जुड़ा।

वाहन चोरी से की शुरुआत

2000 में सलीम ने अपने पार्टनर मुकेश गुप्ता उर्फ़ काका के साथ मिलकर गाड़ियां चोरी करने का काम शुरू किया। उसे 25 मई 2000 को दिल्ली के चांदनी चौंक से एक मारुती वैन चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद जफराबाद में 20 लाख रुपए की डकैती में उसका नाम सामने आया। उसे 2013 में भारतीय दंड संहिता की धारा 395,397 के तहत गिरफ्तार किया गया।

2018 में सलीम शेख को हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। जमानत पर छूटने के बाद वह विदेश भाग गया।

सलीम शेख का बड़ा नेटवर्क

सलीम पिस्टल कई वर्षों से पाकिस्तान से भारत में अवैध हथियारों की तस्करी करता था। जिसमें AK 47 और पिस्टल जैसे हथियार शामिल थे। वह लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा जैसे कुख्यात गैंगस्टर्स को हथियार सप्लाई करता था।

ISI और D कंपनी से कनेक्शन

जांच पाया गया कि सलीम के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और D कंपनी प्रमुख दाऊद इब्राहिम के साथ गहरे संबंध थे। उसका नेटवर्क भारत और पाकिस्तान के बीच फैला हुआ था।

सलीम पिस्टल की गिरफ्तारी का विवरण

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली थी कि सलीम शेख नेपाल में छिपा हुआ है। गुप्त सुचना के आधार पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल पुलिस के साथ मिलकर एक अभियान चलाया। सलीम को नेपाल में ट्रैक कर गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version