सलमान खान और अरिजीत सिंह का 9 साल पुराना झगड़ा हुआ खत्म, भाईजान के घर पहुंचे सिंगर

सलमान खान और अरिजीत सिंह का 9 साल पुराना झगड़ा हुआ खत्म, भाईजान के घर पहुंचे सिंगर 

हाल ही में अरिजीत सिंह को सलमान खान के घर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे है कि दोनों का सालों पुराना झगड़ा खत्म को गया है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के बीच की लड़ाई जगजाहिर है। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई थी कि सलमान की कंई फिल्मों से अरिजीत के गाने रातोंरात हटा दिए गए थे। अरिजीत ने इसके बाद उनसे कंई बार माफ़ी मांगने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख लगता है कि सलमान और अरिजीत के बीच सबकुछ ठीक हो गया है।

सलमान खान के घर के बाहर स्पॉट हुए अरिजीत सिंह

दरसअल बीती रात अरिजीत सिंह को सलमान खान के घर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया। सलमान खान के फैन अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा,’अरिजीत सिंह को सलमान खान के घर के बाहर स्पॉट किया गया। क्या चल रहा है ?’

 

वहीं इस वीडियो को देख फैंस कयास लगा रहे है कि दोनों के बीच सालों पुराना झगडा खत्म हो गया है। वहीं कंई अन्य लोगों का कहना है कि अरिजीत और सलमान उनकी फिल्म टाइगर 3 या किसी अन्य फिल्म के लिए साथ आ रहे है।

अरिजीत और सलमान खान के बीच क्या हुआ था विवाद ?

बता दे कि सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच साल 2014 में लड़ाई हुई थी। इस समय अरिजीत अपने करियर की शुरुवात कर ही रहे थे। वहीं ये बात है एक अवार्ड फंक्शन के दौरान की जिसे सलमान खान होस्ट कर रहे थे। इस अवार्ड शो में अरिजीत सादे कपडे और चप्पल पहनकर पहुंचे थे। जैसे ही अरिजीत अपना अवार्ड लेने के लिए स्टेज पर आते है तो सलमान कहते है- ‘तू है विनर ? सो गया था क्या ?’

वहीं इसके बाद अरिजीत भी कहाँ चुप रहने वालों में से थे। उन्होंने कहा- ‘सुला दिया यार आप लोगों ने।’ अरिजीत की यह बात सलमान को जरा भी पसंद नहीं आई। बस इसके बाद क्या था सलमान खान की मूवी बजरंगी भाईजान, किक और सुलतान से अरिजीत के गाने हटा दिए गए थे। इसके बाद साल 2016 में अरिजीत ने पब्लिकली सलमान से माफी मांगी थी और कहा था कि आपको गलतफहमी हो गई थी कि मैंने आपकी इंसल्ट की है। अरिजीत ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया था कि उन्होंने कंई बार सलमान से माफी मांगने की कोशिश की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

Comments

One response to “सलमान खान और अरिजीत सिंह का 9 साल पुराना झगड़ा हुआ खत्म, भाईजान के घर पहुंचे सिंगर ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *