Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा के भारत फिल्म छोड़ने पर सलमान खान ने किया था कमेंट, द स्काई इज पिंक अभिनेत्री ने अब दिया जवाब

अमेरिका के पॉप सिंगर निक जोनस से अपनी शादी के कारण प्रियंका चोपड़ा ने भारत फिल्म को छोड़ दिया था। जिसके बाद उनकी जगह कटरीना कैफ ने ली थी। प्रियंका के फिल्म छोड़ने पर सलमान खान ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसका जवाब देसी गर्ल ने अब दिया है।

अमेरिका के पॉप सिंगर निक जोनस से अपनी शादी के कारण प्रियंका चोपड़ा ने भारत फिल्म को छोड़ दिया था। जिसके बाद उनकी जगह कटरीना कैफ ने ली थी। प्रियंका के फिल्म छोड़ने पर सलमान खान ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसका जवाब देसी गर्ल ने अब दिया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म 11 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म के अलावा प्रियंका चोपड़ा भारत फिल्म में भी सलमान खान के साथ काम करने वाली थी। लेकिन अपनी शादी के कारण प्रियंका चोपड़ा ने यह फिल्म छोड़ दी थी। प्रियंका के भारत फिल्म छोड़ने पर सलमान खान ने कहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने भारत की जगह शादी को चुना है।

सलमान खान के इस कमेंट के बाद हर कोई प्रियंका चोपड़ा के जवाब का इंतजार कर रहा था। हाल ही में मुंबई मिरर को दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बजरंगी भाई जान की इस बात का जवाब देते हुए कहा,” मैं केवल इतना कहना चाहूंगी कि अगर इस पर कोई प्रतिक्रिया जरूरी थी तो आप उसे पा चुके है। सलमान खान कमाल के हैं। मैंने हमेशा उनकी तारीफ की है। वह मेरे और निक के रिसेप्शन पर भी आए थे। वह हमारे घर भी आए थे। मैं उनकी बहन अर्पिता की काफी क्लोज हूं। इसलिए मुझे उनसे कोई समस्या नहीं है। “World Cancer Day: आयुष्मान खुराना ने ‘विश्व कैंसर दिवस’ पर शेयर की पत्नी ताहिरा कश्यप की तस्वीरें, कहा-‘ मुझे आपकी हिम्मत…’

आपको बता दें सलमान खान ने भारत की प्रमोशन के दौरान बताया था कि कटरीना कैफ से पहले प्रियंका चोपड़ा को फिल्म के लिए कास्ट किया गया था। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू के पांच दिन पहले ही अपनी शादी की जानकारी दे दी थी।

Exit mobile version