4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Entertainment

प्रियंका चोपड़ा के भारत फिल्म छोड़ने पर सलमान खान ने किया कमेंट

Salman Priyanka:अमेरिका के पॉप सिंगर निक जोनस से अपनी शादी के कारण प्रियंका चोपड़ा ने भारत फिल्म को छोड़ दिया था।

जिसके बाद उनकी जगह कटरीना कैफ ने ली थी। प्रियंका के फिल्म छोड़ने पर सलमान खान ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसका जवाब देसी गर्ल ने अब दिया है।

Salman Priyanka: प्रियंका चोपड़ा के भारत फिल्म छोड़ने पर सलमान खान ने किया कमेंट

बॉलीवुड अभिनेत्री Priyanka Chopra इन दिनों अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म 11 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म के अलावा प्रियंका चोपड़ा भारत फिल्म में भी Salman Khan के साथ काम करने वाली थी। लेकिन अपनी शादी के कारण प्रियंका चोपड़ा ने यह फिल्म छोड़ दी थी। प्रियंका के भारत फिल्म छोड़ने पर सलमान खान ने कहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने भारत की जगह शादी को चुना है।

मैंने हमेशा उनकी तारीफ की

सलमान खान के इस कमेंट के बाद हर कोई प्रियंका चोपड़ा के जवाब का इंतजार कर रहा था। हाल ही में मुंबई मिरर को दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बजरंगी भाई जान की इस बात का जवाब देते हुए कहा,” मैं केवल इतना कहना चाहूंगी कि अगर इस पर कोई प्रतिक्रिया जरूरी थी तो आप उसे पा चुके है। सलमान खान कमाल के हैं। मैंने हमेशा उनकी तारीफ की है। वह मेरे और निक के रिसेप्शन पर भी आए थे। वह हमारे घर भी आए थे। मैं उनकी बहन अर्पिता की काफी क्लोज हूं। इसलिए मुझे उनसे कोई समस्या नहीं है। ”

World Cancer Day: आयुष्मान खुराना ने ‘विश्व कैंसर दिवस’ पर शेयर की पत्नी ताहिरा कश्यप की तस्वीरें, कहा-‘ मुझे आपकी हिम्मत…’

आपको बता दें सलमान खान ने भारत की प्रमोशन के दौरान बताया था कि कटरीना कैफ से पहले प्रियंका चोपड़ा को फिल्म के लिए कास्ट किया गया था। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू के पांच दिन पहले ही अपनी शादी की जानकारी दे दी थी।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *