मलाइका अरोड़ा की फोटो पर संजय कपूर ने ली चुटकी,जानिए क्या है मामला

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दुरी बनाए हुए है लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ‘छैंया-छैंया गर्ल’ सोशल मीडिया पर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। उनके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं।

हाल ही में मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora ) की एक फोटो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो के वायरल होने का कारण अभिनेत्री की खूबसूरती ही नहीं है बल्कि अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर का वो कमेंट भी है, जिसमें उन्होंने मलाइका की खिंचाई की है।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में ,” हैप्पी संडे” लिखा था। जिस पर अर्जुन कपूर के चाचा बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया। संजय कपूर ने मलाइका की फोटो पर कमेंट करते हुए ,” तुम्हारे घर का फोटोग्राफर अच्छी तरह काम कर रहा है ” लिखा। संजय कपूर का ये कमेंट खूब वायरल हो रहा है। 

View this post on Instagram

 

Happy Sunday ♥️♥️♥️

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on


आपको बता दें ,कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रिया गए थे। जिसकी कई फोटो और वीडियो उन्होंने शेयर किए थे। इनमें से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक लोकेशन की फोटो शेयर की थी। जिसमें एक फोटो में मलाइका अरोड़ा नजर आ रही थी तो दूसरी में अर्जुन कपूर ,लेकिन दोनों फोटो का बैकग्राउंड एक जैसा था। जिस पर फराह खान और परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन-मलाइका की खूब खिंचाई की थी। फराह खान ने लिखा था ,”अब तुम दोनों एक जैसी फोटो भी पोस्ट करने लगे हो ?”

 

View this post on Instagram

 

Stop, reflect and be grateful 🙏…. #wednesdaymusings💜

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on


आपको बता दें ,मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है। छुट्टियों के दौरान दोनों एक दूसरे की फोटो खिंच कर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top