4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Cricket

Sanju Samson ने छक्के से घायल लड़की को दी अपनी मैच फीस

Sanju Samson: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20I मैच के दौरान संजू सैमसन के छक्के से एक लड़की घायल हो गई थी। मैच के संजू लड़की से मिले।

Sanju Samson के छक्के से लड़की घायल

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की T20I सीरीज खेली गई। इस सीरीज को भारतीय टीम ने 3-1 से जीता। सीरीज के चौथे और अंतिम मुकाबले में संजू सैमसन ने आतिशी बल्लेबाजी की।

संजू ने 109 रन की नाबाद पारी खेली। इसी दौरान क्रिकेटर के बल्ले से लगे छक्के से दर्शकदीर्घा में बैठी हुई एक लड़की घायल हो गई थी। बॉल लड़की के मुंह पर लगी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

Sanju Samson के शॉट से फैन चोटिल

दरअसल, T20I के अंतिम मैच में संजू सैमसन ने जैसे ही छक्का लगाया, तभी स्टेडियम में बैठी हुई एक लड़की के मुंह पर गेंद लगी। लड़की दर्द से कहराने लगी। लड़की को चोट लगने के बाद खिलाडियों के साथ साथ दर्शकों को भी काफी दुख हुआ। संजू ने इस घटना के तुरंत बाद लड़की से माफ़ी मांगी।

ये भी पढ़े, संजू सैमसन और दीपक हुड्डा ने T20I मैच में आयरलैंड के खिलाफ बनाया विश्व रिकॉर्ड

Sanju Samson ने चोटिल लड़की को दी मैच फीस

मैच खत्म होने के बाद संजू सैमसन लड़की से मिले और उसका दिन बनाया। इतना ही नहीं युवा क्रिकेटर ने लड़की को अपनी मैच फीस भी देने का एलान किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संजू सैमसन ने लड़की से मिलकर माफ़ी मांगते हुए अपनी मैच फीस देने की घोषणा की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परमिंदर सिंह नाम के एक यूजर ने ट्वीटर पर इस बारे में जानकारी दी।

संजू सैमसन का साउथ अफ्रीका का टूर बहुत शानदार रहा। उन्होंने चार मैचों की सीरीज में दो शतक जड़े। हालांकि, दो अन्य मुकाबलों में वह खाता भी नहीं खोल पाए। संजू की बल्लेबाजी के दम पर  भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-1 से हराकर सीरीज पर कब्जा किया।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के चौथे मैच में संजू सैमसन ने नाबाद 109 रन बनाए। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 120 रन की नॉट आउट पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के दम पर भारत 283 का स्कोर बनाने में कामयाब रहा। जिसके जवाब में मैदान में उतरी मेजबान टीम 148 रन ही बना पाई। इस तरह भारतीय टीम ने 135 रनों से अंतिम मैच जीतकर सीरीज जीतीं।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *