SEBI Chief Madhabi Puri Buch को आज PAC सामने पेश होकर अपनी सफाई देनी थी। पीएसी अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल ने मीडिया को बताया कि बुच के आग्रह और दिल्ली पहुंचने में असमर्थता के कारण समिति की बैठक को स्थगित कर दिया गया है।
लोक लेखा समिति की बैठक को सेबी प्रमुख माधबी पूरी बुच (Madhabi Puri Buch) के हाजिर न होने के कारण स्थगित कर दिया गया है। आज बुच को PAC के सामने पेश होकर सेबी की चीफ के तौर पर हिंडनबर्ग के आरोपों पर मौखिक रूप से जवाब देने थे।
माधबी पूरी पर सेबी प्रमुख रहते हुए निजी लाभ के लिए अडाणी ग्रुप के साथ मिलकर हेरफेर करने के आरोप हैं। ये आरोप अमेरिकी शार्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में प्रकाशित किए थे। जिसके बाद यह मुद्दा गरमा गया था। हिंडनबर्ग ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की अध्यक्ष माधबी पूरी बुच जो आरोप लगाए थे, उन्हें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हालांकि, हिंडनबर्ग के आरोपों सेबी प्रमुख माधबी पूरी और उनके पति धवल बुच ने सिरे से नकार दिया था। दोनों ने एक साझा बयान में कहा था कि हमारा जीवन एक खुली किताब की तरह है। दंपति ने अमेरिकी शार्ट सेलिंग कंपनी के सभी आरोपों निराधार बताया था।
हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद सेबी प्रमुख का ये मुद्दा राजनीतिक रंग ले गया। कांग्रेस पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और अडानी समूह प्रमुख गौतम अडानी शेयर बाजार में घोटाला करने के आरोप लगाए थे। विपक्ष के आरोप हैं सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी अडानी और सेबी प्रमुख का बचाव कर रही है।
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक के बाद एक कई प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सेबी प्रमुख के अडानी समूह के साथ मिलकर शेयर मार्किट में घोटाले करने के आरोप लगाए। पवन खेड़ा के आरोपों का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने पीएसी चीफ केसी वेणुगोपाल पर पद के दुरूपयोग का आरोप लगाया।
उन्होंने पत्र में लिखा कि केसी वेणुगोपाल देश की अर्थव्यस्था को नुक्सान पहुंचाने के लिए एक ‘टूल किट’ हिस्से के रूप में काम कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दुबे के पत्र पर लोक लेखा समिति के अध्यक्ष की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Sushant Singh Murdered: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 साल से भी ज्यादा का… Read More
David Warner history : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ… Read More
Airtel Jio plans: मंथली प्लान्स में दोनों ही कंपनियां एक महीने तक की वैलिडिटीदेती हैं।… Read More
SBI ATM: बैंक अपने ग्राहकों के लिए ATM से कैश निकालने के लिए नया मेथड… Read More
AIIMS Data : पिछले दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्वर में सेंध… Read More
Alia Bhatt Special: आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ऐसी… Read More