Satranga: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल (Animal) का दूसरा गाना ‘सतरंगा’ रिलीज हो गया है। इस गाने में रश्मिका ने रणबीर के लिए करवाचौथ का व्रत…
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए है। जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है तभी से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रह है। वहीं बीते दिनों इस फिल्म का पहला गाना ‘हुआ मैं’ रिलीज हुआ था। इस गाने में रणबीर और रश्मिका की जबरदस्त कैमस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया था। वहीं इसी बीच इस फिल्म का दूसरा गाना सतरंगा (Satranga) रिलीज हो गया है।
दरअसल हाल ही में मेकर्स ने एनिमल का दूसरा गाना ‘सतरंगा’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना को विवाहित जोड़े के रूप में दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि रश्मिका ने रणबीर के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है। रणबीर घर देरी से आते है और रश्मिका उनका इंतजार करते-करते कुर्सी पर ही सो जाती है। इसके बाद दोनों के बीच काफी झगडा हो जाता है और रणबीर रश्मिका के पैर पकड़कर उन्हें मनाने की कोशिश करते है।
यह एनिमल फिल्म का काफी इमोशनल गाना है और इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स सिद्धार्थ और गरिमा ने लिखे है जबकि श्रेयस पुरनिक ने बतौर म्यूजिक डायरेक्टर इस गाने को कंपोज किया है। यहां देखिए ये गाना-
बता दे कि ‘एनिमल’ का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। इस फिल्म के जरिए रश्मिका मंदाना पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएँगे। रणबीर और रश्मिका के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और शक्ति कपूर जैसे सितारे भी इस फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएँगे। यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More