Seema Haider gave birth to her sixth child

Seema Haider ने दिया छठे बच्चे को जन्म, 11 महीने पहले हुई थी लड़की

Seema Haider sixth child: पाकिस्तान मूल की सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के एक निजी अस्पताल में एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। यह सचिन मीणा का दूसरा और सीमा का छठा बच्चा है।

Seema Haider की हुई डिलीवरी

सीमा हैदर की रबूपुरा के निजी अस्पताल में नार्मल डिलीवरी हुई है। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीमा हैदर नवजात बच्चे के साथ घर पहुंची। जहां परिवार ने खुशियां मनाई, लड्डू और गुड बांटा। सचिन मीणा के घर में जश्न का माहौल है।

Seema Haider sixth child

सीमा हैदर ने सचिन के साथ 11 महीने पहले पहली बेटी को जन्म दिया था। सचिन और सीमा की बेटी का जन्म 18 मार्च 2025 को हुआ था। जिसका नाम भारती रखा गया। घर में सचिन की बेटी को मीरा नाम से पुकारा जाता है।

Seema Haider के कुल बच्चे

सीमा हैदर पूर्व पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं। जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा है। जिनके पाकिस्तानी नाम फरहान अली , फ़रवा, फरिहा और फराह हैं। बाद में इनके हिंदू नाम राज, प्रियंका, मुन्नी और परी रख दिए गए। सीमा हैदर को सचिन मीणा से दो बच्चे हैं। जिनमें एक बेटी और एक बेटा है। बेटे का जन्म हाल ही में  17 फरवरी 2026 को हुआ।

Seema Haider कौन है ?

सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली है। उनकी 2019 में ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के सचिन मीणा के साथ पब्जी खेलते हुए दोस्ती हो गई थी। जो प्यार में बदल गई। 2023 में सीमा ने नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया। वह अपने चार बच्चों को भी साथ ले आई। सीमा ने हिंदू धर्म अपनाया और सचिन मीणा से शादी की।

Seema Haider gave birth to her sixth childइसके बाद सीमा हैदर, सचिन मीणा और उनके पिता को विदेशी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। बाद में सभी को जमानत मिल गई। यूपी एटीएस ने जासूसी के आरोपों की जांच के बाद सीमा हैदर को क्लियर कर दिया। अब वह रबूपुरा में सचिन के साथ रह रही है। वो सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सक्रिय रहती हैं। सीमा भारत को अपना नया घर मानती हैं।

सचिन मीणा के बारे में विस्तार से जानकारीSeema Haider gave birth to her sixth child
    • नाम : सचिन मीणा
    • उम्र : 25 वर्ष
    • जन्म और निवास स्थान : सचिन मीणा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की जेवर तहसील के रबूपुरा गांव की ठाकुरान कॉलोनी में रहते हैं।
    • काम : सचिन मीणा पहले किराना स्टोर पर काम करते थे। जहाँ उनक हर महीने 13000 के करीब कमाई होती थी। अब वे अपने परिवार संग दिहाड़ी/मजदूरी करते हैं।
    • पिता का नाम : नेत्रपाल मीणा
    • सचिन के भाई बहन : 3 बड़ी बहनें, एक बड़ा भाई और एक छोटा भाई

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top