Selena Gomez and Benny Blanco: हॉलीवुड पॉप स्टार सेलेना गोमेज और म्यूजिक डायरेक्टर बैनी ब्लांको शादी के बंधन में बंध गए हैं। सेलेना गोमेज ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की।
Selena Gomez Benny Blanco Got Married
पॉप सिंगर सेलेना गोमेज और संगीत निर्दशक बैनी ब्लैंकों ने शादी रचा ली है। यह कपल पिछले दो साल से डेटिंग कर रहा था। 27 सितंबर को दोनों ने शादी रचा ली।
सेलेना और बैनी की शादी की डिटेल
Selena Gomez और Benny Blanco ने 27 सितंबर 2025 को कैलिफोर्निया की खूबसूरत जगह Santa Barbara विवाह रचाया। वेन्यू Sea Crest Nursery था जो एक प्राइवेट हरा भरा स्पॉट है। इससे पहले 26 सितंबर को Hope Ranch के एक लग्जरी मेन्शन में रिहर्सल डिनर का आयोजन हुआ। जहां कपल ने अपने करीबियों के साथ “बेस्ट वाइब”का मजा लिया।
शादी में आए ये मेहमान
यह एक छोटी से शादी सेरेमनी थी जिसमें करीब 170 मेहमान आए थे। मेहमानों की लिस्ट में बड़े नाम भी शामिल थे। सेलेना की बेस्ट फ्रेंड टेलर स्विफ्ट ( Taylor Swift ) . उनकी Only Murders In The Building के को-स्टार Steve Martin और Martin Short खासतौर पर नजर आए। Ed Sheeran को भी इन्वाइट किया गया।
सेलेना गोमेज की शादी की ड्रेस और लुक
शादी के दौरान सेलेना गोमेज ने कस्टम Ralph Lauren का सैटिन हल्तर-नेक गाउन पहना हुआ था। जिसमें बॉडीस और नेक पर खूबसूरत नक्कासी थी। उनके हाथों सफेद बुके था। वहीँ Benny Blanco ने क्लासिक ब्लैक टक्सीडो बाउटाई और लेस डिटेल वाली सफेद शर्ट पहनी , जो सेलेना के लुक से मैच करती थी। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
शादी की पार्टी
शादी के वीकेंड में बैचलरेट और बैचलर पार्टी भी हुई। सेलेना ने Cabo में अपनी सहेलियों के साथ पार्टी की। जबकि Benny ने Las Vegas में अपना सेलिब्रेशन किया। शादी के बाद डेट नाइट रोमांटिक थी।
प्रोफेशनल और पर्सनल सफर
Selena Gomez और Benny Blanco की कहानी 2015 में शुरू हुई थी। जब Benny ने Selena के एल्बम Revival के लिए Same Old Love और Kill Em With Kindness जैसे हिट सांग्स प्रोड्यूस किए। 2016 में Trust Nobody और 2019 में I Can’t Get Enough भी इस जोड़ी का कमाल का सांग था। लेकिन सेलेना और बैनी के रोमांस की शुरुआत 2023 में शुरू हुई थी।
- ये भी पढ़ें : क्या टेलर स्विफ्ट को डेट कर रहे हैं दिलजीत दोसांझ? कैफे में नजर आए दोनों
- Anant Radhika Pre Wedding Pics & Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो, देखें रिहाना का डांस
- जानिए ब्रिटनी स्पीयर्स ब्रिटिश रॉक बैंड के बारे में, नेटवर्थ और एल्बम के बारे में पूरी जानकारी, यहाँ पढ़ें
जुलाई 2023 में सेलेना गोमेज के बर्थडे का आस पास दोनों ने डेटिंग शुरू की थी। बैनी ने हावर्ड स्टर्न शो के दौरान बताया था कि यह उनके लिए परफेक्ट टाइमिंग थी।अगस्त 2023 में Selena Gomez का Single Soon रिलीज हुआ जो बैनी ने प्रोड्यूस किया था। इस मजेदार ये बात है कि सिंगल सून दोनों की डेटिंग शुरू होने के बाद रिलीज हुआ था।
Selena Gomez की घोषणा
दिसंबर 2023 में सेलेना गोमेज ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था। सेलेना ने इंस्टाग्रा पोस्ट में “He is my absolute everything in my heart. ” लिखा था।
2024 में दोनों का I Said I Love You First एल्बम रिलीज हुआ था। जो दोनों के प्यार का संगीतमय जश्न था। सेलेना ने कहा अकेले पांच साल बिताने के बाद बेनी के साथ उनका रिश्ता सबसे मजबूत है।
सेलेना गोमेज ने रोलिंग स्टोन को बताया था ,”वे One Day At a Time वाले लोग हैं और शादी की प्लानिंग में जल्दबाजी नहीं की। बेनी ने बताया था कि सेलेना रोज नई वेडिंग प्लानिंग करती है।



