Site icon www.4Pillar.news

सुशांत सिंह राजपूत मर्डर मामले का सनसनीखेज वीडियो,डॉक्टर मीनाक्षी मिश्रा ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाए गए थे। उन्होंने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या हुई थी ? इस बारे में डॉक्टर मीनाक्षी मिश्रा ने एक सनसनीखेज वीडियो शेयर किया है।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाए गए थे। उन्होंने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या हुई थी ? इस बारे में डॉक्टर मीनाक्षी मिश्रा ने एक सनसनीखेज वीडियो शेयर किया है।

सीबीआई जांच की मांग

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दिन से ही परिवार वाले और फैंस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अभिनेता की अंत्येष्टि के समय उनके मामा ने कहा था कि सुशांत कभी आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी हत्या हुई है। सुशांत सिंह राजपूत पिता केके सिंह ने बिहार के पटना पुलिस थाने में अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

दूसरी तरफ मुंबई पुलिस भी सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में अब तक 40 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पिता केके सिंह की एफआईआर के बाद बिहार पुलिस की टीम मुंबई के लिए रवाना हुई।

मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में मुंबई पुलिस बिहार पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रही है। ये आरोप बिहार पुलिस डायरेक्टर जनरल गुप्तेश्वर पांडेय ने एक ट्वीट के जरिए लगाया है। दरअसल कल रात 11 बजे के करीब पटना पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे आईपीएस अफसर बिनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटाइन कर दिया गया है। ज्यादा जानकारी लिए पढ़े :सुशांत सिंह केस के जांच अधिकारी बिनय तिवारी को मुंबई में ज़बरदस्ती क्वारंटाइन किया गया

सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ

अब से कुछ देर पहले डॉक्टर मीनाक्षी मिश्रा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक सनसनीखेज वीडियो शेयर किया है। जिसमें डॉक्टर मीनाक्षी मिश्रा ने सुशांत सिंह राजपूत की हत्या होने बात कही है। डॉक्टर मिश्रा ने कई ऐसी बातें बताई जिनसे सुशांत सिंह के मर्डर की पुष्टि होती है।

डॉक्टर मीनाक्षी का सनसनीखेज वीडियो

मीनाक्षी मिश्रा वीडियो में सुशांत सिंह की मौत के बाद लिए गए कुछ फोटोज को अपने कंप्यूटर पर दिखाते हुए बताया कि अभिनेता की हत्या हुई है। उन्होंने आत्महत्या नहीं की है।

डॉक्टर मीनाक्षी ट्विटर शेयर किए गए वीडियो में कहती हैं ,” इंसान जब फांसी लगाता है तो उसकी आंखें और जीभ बाहर निकल आती है। उनकी एक आंख एक चौथाई खुली हुई है। अभिनेता के चेहरे पर पंच का निशान है। उनके गले पर फांसी का निशान ऐसा नहीं है जैसा कि सुसाइड मामलों में होता है। ”

https://twitter.com/savethesaviours/status/1290018356049801217

उन्होंने आगे बताया ,” उनको मारने से पहले असॉल्ट किया गया है। उनको 12 से  15 घंटे पहले मारा गया है। रात को ही उनकी हत्या कर दी गई थी। ये पूरी तरह एक मर्डर है। पुलिस के ऊपर तो सबूत मिटाने का केस चलना चाहिए। पुलिस को जब तक बॉडी उतारने की इजाजत नहीं है ,जब तक क्राइम सीन पर फोरेंसिक टीम और डिटेक्टिव टीम न पहुंच जाए। “

Exit mobile version