Site icon www.4Pillar.news

सुशांत सिंह केस के जांच अधिकारी बिनय तिवारी को मुंबई में ज़बरदस्ती क्वारंटाइन किया गया

आईपीएस अफसर बिनय तिवारी सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस टीम को लीड कर रहे हैं। बिहार पुलिस टीम मुंबई में मामले की जांच कर रही है।

आईपीएस अफसर बिनय तिवारी सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस टीम को लीड कर रहे हैं। बिहार पुलिस टीम मुंबई में मामले की जांच कर रही है।

बिहार के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस IPS गुप्तेश्वर पांडेय का आरोप है कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत केस की जांच के लिए पटना से मुंबई गए जांच अधिकारी बिनय तिवारी को ज़बरदस्ती क्वारंटाइन कर दिया गया है। DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने एक ट्वीट कर यह आरोप लगाया।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ,” आईपीएस अधिकारी बिनय तिवारी पुलिस टीम को लीड करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे। लेकिन उन्हें आज रात 11 बजे बीएमसी अधिकारीयों ने जबरन क्वारंटाइन किया। अनुरोध करने के बाद भी उन्हें आईपीएस मेस में आवास प्रदान नहीं किया गया। वह गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में रह रहे हैं। ”

आपको बता दें ,बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए थे। कुछ दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस रिया चक्रवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। ये भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है, वह आत्महत्या नहीं कर सकता

मुंबई पुलिस इस मामले में अब तक 40 लोगों के ब्यान ले चुकी है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ,रसोइया और बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां हैं। ये भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच के लिए गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने गृहमंत्री अमित शाह से अपील की

Exit mobile version