SJF आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने CM भगवंत सिंह मान और DGP गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी

सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने अपने संगठन के सदस्यों को ईमेल जारी कर भगवंत मान और पंजाब पुलिस के डीजीपी को जान से मारने का निर्देश दिया है। वह पंजाब में पुलिस की अपराधियों के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति से नाराज है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी

पंजाब के सीएम को जान से मारने की धमकी मिली है। खालिस्तानी समर्थक सिख फॉर जस्टिस के सदस्य गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सीएम मान को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने एसजेएफ के सदस्यों से सीएम भगवंत सिंह मान और पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव को गणतंत्र दिवस के मौके पर टारगेट करने के लिए कहा है। पन्नू ने एक मेल जारी कर अपने सदस्यों को  सीएम मान को मारने के निर्देश दिया है। पन्नू का आरोप है कि सीएम मान ने गैंगस्टर्स को एनकाउंटर में मारने का आदेश दिया है। पन्नू की थ्रेट मेल के बाद सीएम मान के घर के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पन्नू ने सीएम भगवंत सिंह मान को मारने के लिए पंजाब के अपराधियों को साथ आने की अपील की है। बता दें,पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जिसके बाद अपराधियों को हवाला के जरिए मिलने वाला पैसा आना कम हो गया है।

पुलिस की कार्रवाई से परेशान हैं अपराधी

बता दें, भगवंत मान के निर्देशों के बाद पंजाब पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। पंजाब में नशे और हथियारों की स्मगलिंग करने वाले कई अपराधी पकड़े गए हैं। पंजाब पुलिस लगातार हथियारों और नशे की बड़ी खेप पकड़कर अपराधियों का प्रभाव काम कर रही है। पुलिस की रैपिड कार्रवाई से गैंगस्टर्स परेशान हैं और छुपते-छुपाते घूम रहे हैं। कई अपराधी पंजाब छोड़ चुके हैं। वहीं,कुछ गैंगस्टर्स विदेश भागने की फ़िराक में हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8984 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री