शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी ने अपनी फिल्म ‘कबीर सिंह’ के गाने ‘कैसे हुआ’ पर डांस किया। वहीं कबीर और प्रीति को सालों बाद एकसाथ देख उनके फैंस ख़ुशी से झूम उठे।
शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी की साल 2019 में आई रोमांस/ड्रामा फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) ने दर्शकों का खूब दिल जीता था। इस फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने तक लोगों को खूब पसंद आए थे। वहीं आज भी यह फिल्म दर्शकों के जहन में बसी हुई है और इस फिल्म के गाने लोग आज भी बड़े चाव से सुनना पसंद करते है। वहीं हाल ही में कबीर सिंह के स्टार्स शाहिद और कियारा अब एक फिर साथ नजर आए। दोनों ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान अपनी इस फिल्म के गाने ‘कैसे हुआ’ पर डांस किया।
दरअसल शाहिद कपूर, कियार अडवाणी, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह सहित कंई बॉलीवुड सितारे दोहा में एक इवेंट ‘एंटरटेनर न. 1’ के लिए पहुंचे है। बीती रात इस इवेंट में इन सभी सितारों ने परफॉर्म किया। वहीं हाल ही में इस इवेंट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कबीर सिंह स्टार्स शाहिद और कियारा अपनी इसी फिल्म के गाने ‘कैसे हुआ’ पर डांस करते नजर आ रहे है।
सामने आए वीडियो में शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी को कबीर सिंह के गाने पर डांस करते देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों की कैमस्ट्री देखते ही बनती है। वहीं सालों बाद कबीर सिंह और प्रीति को एकसाथ परफॉर्म करते देख उनके फैंस भी ख़ुशी से झूम उठे। कियारा ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कबीर और प्रीति का रीयूनियन।’
Aamir Khan Girlfriend: आमिर खान को हाल ही में अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के… Read More
Indo-Pak 1971 war : तालिबान के नेता अहमद यासिर ने ट्वीट कर पाकिस्तान को 1971… Read More
Akshay Twinkle video: अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ… Read More
Little Amma: आलिया भट्ट ने एक ट्वीट करते हुए शाहरुख़ से कहा कि 25 जनवरी… Read More
Deepika Padukone Businesses: दीपिका पादुकोण को बतौर अभिनेत्री सभी जानते हैं। एक्टिंग के अलावा भी… Read More
ICC rankings: ICC की टी 20 रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या, ईशान… Read More