Site icon www.4Pillar.news

Video: शहनाज़ गिल ने दिखाई अपने गांव की झलक, पटियाला सूट पहन खेतों में दुपट्टा लहराते नजर आई एक्ट्रेस 

पटियाला सलवार सूट पहन शहनाज़ गिल अपने गांव जा पहुंची है। एक्ट्रेस ने अपने गांव से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बड़े ही गर्व के साथ अपने अपने पिंड और खेतों की झलक दिखाई है। 

पटियाला सलवार सूट पहन शहनाज़ गिल अपने गांव जा पहुंची है। एक्ट्रेस ने अपने गांव से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बड़े ही गर्व के साथ अपने अपने पिंड और खेतों की झलक दिखाई है।

बिग बोस 13 फेम शहनाज़ गिल को फैंस काफी पसंद करते है। शहनाज आए दिन सोशल मीडिया पर छायी रहती है। अभिनेत्री जब भी सोशल मीडिया पर अपनी कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती है तो वो देखते ही देखते वायरल हो जाती है। हाल ही में शहनाज को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दरअसल इस दौरान वे अपने पिंड पंजाब के लिए रवाना हुई थी।

खेतों में झूमती नजर आई शहनाज़

शहनाज गिल इन दिनों अपने पिंड (गांव ) पंजाब गई हुई है। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनको अपने पिंड की हवा, मिट्टी की खुश्बू, महसुश करते और गेहूं से भरे खेतों के बीच ख़ुशी से झूमते देखा जा सकता है। वीडियो में शहनाज कभी ट्रैक्टर पर बैठकर पोज दे रही है तो कभी खेतों में दौड़ते नजर आ रही है। शहनाज़ का ये खुशनुमा वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज़ ने लिखा, ‘मेरा पिंड… मेरे खेत।’

फैंस के रिएक्शन

शहनाज को ऐसे खुशी से झूमता देख फैंस भी काफी खुश नजर आए। फैंस सना की इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हमारी पुरानी सना वापिस आ गई। दूसरे ने लिखा, ‘शहनाज को ऐसे खूब एन्जॉय करता देख बहुत ख़ुशी हुई,हमेशा ऐसे ही रहना सना।’ तीसरे ने लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत लग रही हो।’

Exit mobile version