शहनाज़ गिल ने अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म का ऐलान कर दिया है। शहनाज़ की यह फिल्म अगले साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में शहनाज़ के साथ जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फ़तेहि नजर आएँगे।
शहनाज़ गिल के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। दरअसल शहनाज़ ने ‘किसी का भाई, किसी की जान के बाद अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। शहनाज़ की अगली फिल्म का नाम 100% है। यह फिल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
शहनाज़ गिल 2023 में अपने फैंस की दीवाली को खास बनांने के लिए एकदम तैयार है। जी हाँ, क्योंकि शहनाज़ की फिल्म 100% अगले साल दीवाली की मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में शहनाज़ के साथ एक्टर और डांसर नोरा फ़तेहि, जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख नजर आने वाले है।
बता दे कि इस फिल्म को साजिद खान डायरेक्ट करेंगे। वहीं इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अमर बुटाला ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में 20% कॉमेडी, 20% रोमांस, 20% म्यूजिक, 20% कनफ्यूजन और 20% एक्शन होगा।
इस फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए शहनाज़ गिल ने लिखा, ‘एक कॉमेडी पैक्ड एक्शन, म्यूजिक और स्पाई से भरी रोलर कोस्टर हम आपको 100% एंटरटेनर की गारंटी देते है। 2023 की दीवाली और भी बड़ी हो गई है। क्या आप तैयार है ?’
शहनाज़ गिल के इस पोस्ट पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कमेंट सेक्शन में फैंस शहनाज़ को बधाइयां देते नजर आए। इसके अलावा शहनाज़, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में वे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More