Site icon 4PILLAR.NEWS

शहनाज़ गिल ने कबीर सिंह का गाना गाकर सबको चौंकाया

Shehnaaz Singh: शहनाज़ गिल ने कबीर सिंह का गाना गाकर सबको चौंकाया

Shehnaaz Singh:बिग बॉस 13 की प्रतियोगी रही शहनाज गिल का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कबीर सिंह मूवी के गाने को गाती हुई नजर आ रही हैं।

Shehnaaz Singh: शहनाज़ गिल ने कबीर सिंह का गाना गाकर सबको चौंकाया

सलमान खान द्वारा कलर्स टीवी पर होस्ट किए गए टीवी रियलिटी शो में शहनाज गिल ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। शो में उनके पंजाबी लहजे में बात करना और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नोकझोंक करना दर्शकों को बहुत पसंद आया। अब बिग बॉस फेम शहनाज गिल का एक वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर बहुत तेजी वायरल हो रहा है।

कबीर सिंह मूवी के गाने

वुमपला नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में शहनाज गिल, साल 2019 में संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी कबीर सिंह’मूवी के गाने को गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं। यह गाना शाहिद कपूर और कायरा आडवाणी पर फिल्माया गया था। गाने के बोल ‘बदले बदले हैं मेरे तेवर’ हैं। कबीर सिंह मूवी का गाना गाकर शहनाज़ गिल ने सबको अपना दीवाना बना दिया।

आपको बता दें, बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शहनाज गिल को बहुत पसंद किया। अब फैंस पंजाब की कटरीना कैफ, शहनाज गिल के लिए बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में एंट्री की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version