नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग रोमांस करती नजर आएंगी शहनाज गिल, जानें डिटेल्स
Shehnaaz Nawazuddin Siddiqui music video: बिग बॉस के घर में आने के बाद शहनाज़ गिल कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।
Shehnaaz Nawazuddin:नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग रोमांस करती नजर आएंगी शहनाज
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ उनका द मून राइज सॉन्ग काफी हिट रहा। अब शहनाज़ गिल जल्द ही बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग रोमांस करती हुई नजर आएंगी।
पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज़ गिल ने बहुत कम समय में ही बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। एक तरफ जहां शहनाज़ गिल की क्यूटनेस लोगों को बहुत पसंद आती है वहीँ दर्शकों को उनका चुलबुला अंदाज भी बहुत पसंद है। उनकी दिलकश मुस्कान का तो कोई सानी नहीं है। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के बाद शहनाज गिल ने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है। उनका गुरु रंधावा के साथ द मून राइज सॉन्ग बहुत हिट रहा। अब खबर है कि शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग रोमांस करती हुई नजर आएंगी।
दरअसल, बिग बॉस तक नाम के ट्विटर हैंडल पर शहनाज गिल को लेकर एक ट्वीट किया गया है। जिसमें बताया गया कि शहनाज गिल बी प्राक के म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है। बताया गया कि इस म्यूजिक वीडियो में शहनाज गिल रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाली है। इस म्यूजिक वीडियो में वह अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग रोमांस करती हुई नजर आएंगी।
आपको बता दें, इस से पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी बी प्राक के म्यूजिक वीडियो में सुनंदा शर्मा के साथ नजर आ चुके हैं। दोनों पर फिल्माए गए ‘बारिश की जाए’ गाने को बहुत पसंद किया गया।
बॉलीवुड डेब्यू
बता दें, शहनाज गिल किसी का भाई किसी की जान फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। शहनाज के गिल के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर फैंस बहुत एक्ससाइटेड नजर आ रहे हैं। Published on: Feb 24, 2023 at 08:47